एक्सप्लोरर

खाने में पोषक तत्वों की कमी तो खराब हो जाएगी किडनी, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में बढ़ रहा खतरा

उत्तर भारत के लोगों की थाली में पोषक तत्वों की सही मात्रा नहीं देखी जा रही है. इसकी वजह से लोग किडनी के रोग सहित कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.

Kidney Problem: हेल्दी रहने के लिए संतुलित लाइफस्टाइल के साथ साथ एक पोषक डाइट की हमेशा वकालत की जाती रही है. हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि आपके भोजन की थाली में प्रोटीन और आयरन के साथ साथ दूसरे पोषक तत्व भी होने चाहिए. लेकिन अधिकतर लोग पोषक तत्वों का नाम आने पर सबसे पहले प्रोटीन,आयरन और कैल्शियम का ही नाम लेते हैं. इसीलिए लोगों की डाइट में शरीर के लिए जरूरी दूसरे पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस की कमी होती जा रही है और इसका सीधा असर उनकी किडनी पर पड़ रहा है. 
 
स्टडी में डाइट के असंतुलन का पता चला 
हाल ही में कराई गई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि उत्तर भारत में लोगों की थाली में पोषक तत्व या तो जरूरत से कम हैं या जरूरत से ज्यादा. थाली में पोषक तत्वों के इस असंतुलन से हाई बीपी, दिल की बीमारी और किडनी की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. आपको बता दें कि जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ इंडिया और पीजीआई चंडीगढ़ ने हाल ही में एक कंपोजिट स्टडी करवाई जिसके तहत उत्तर भारत के ही चार सौ से ज्यादा लोगों की हेल्थ पर फोकस किया गया. इस स्टडी में लोगों के दोनों समय के भोजन और थाली पर नजर रखी गई.
 
क्या कहती है स्टडी 
 इस स्टडी में कहा गया है कि उत्तर भारत के लोगों की थाली में सोडियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स या तो ज्यादा मात्रा में थे या फिर बहुत ही कम मात्रा में. स्टडी में कहा गया कि उत्तर भारत में लोग सोडियम यानी नमक फास्फोरस का जरूरत से ज्यादा सेवन कर रहे हैं और उनकी डाइट में पोटेशियम और प्रोटीन काफी कम मात्रा में है जिसके चलते दिल की बीमारी के साथ साथ किडनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है. आपको बता दें कि दिल को स्वस्थ रखने में पोटैशियम का काफी बड़ा महत्व होता है. वहीं सोडियम ज्यादा मात्रा में लिए जाने पर हाई बीपी और दिल को खतरा बढ़ जाता है. 
 
दिल सहित किडनी की बीमारियां बढ़ीं  
इस स्टडी में उन लोगों को शामिल किया गया जो किडनी की बीमारी के शुरूआती दौर में थे. इनकी डाइट के साथ साथ इनके यूरिन के नमूने भी लिए गए और पाया गया कि अधिकतर लोग ज्यादा सोडियम और फास्फोरस का सेवन कर रहे हैं. इन लोगों की डाइट में पोटैशियम और प्रोटीन काफी कम था. पोषक तत्वों के इस इंबैलेंस से क्रोनिक किडनी के रोग सहित दिल की बीमारी, हाई बीपी और कई तरह की नॉन वायरल डिजीज का खतरा बढ़ा है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि नमक का सेवन कम करके और अपनी डाइट में पोटैशियम और प्रोटीन का इनटेक बढ़ाकर इन बीमारियों के रिस्क को कम किया जा सकता है.
 
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget