एक्सप्लोरर

दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

मां का दूध बच्चे की सिर्फ भूख ही नहीं मिटाता, बल्कि शरीर और दिमाग को भी शांत करता है. आपने देखा होगा कि दूध पीते ही बच्चों को नींद आ जाती है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके बारें में कम लोग जानते हैं.

Milk and Baby sleep Connection: मां का दूध बच्चे के लिए अमृत की तरह होता है. यह नन्हे-मुन्ने की ग्रोथ के लिए रामबाण है. डॉक्टर्स 6 महीने तक बच्चों के ब्रेस्टफीडिंग पर ही रखने की सलाह देते हैं. आपने अक्सर देखा होगा छोटे बच्चे (New Born Baby) जैसे ही मां का दूध पीते हैं, थोड़ी ही देर में आंखें बंद हो जाती हैं और वो गहरी नींद में चले जाते हैं. कई पेरेंट्स इसे थकान या पेट भरने का असर मानते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण छिपे हैं. आइए जानते हैं, दूध पीते ही बच्चों को नींद क्यों आ जाती है...

1. दूध से रिलीज होता है स्लीप हार्मोन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब बच्चा दूध पीता है, तो उसके शरीर में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नाम का एक एमिनो एसिड एक्टिव होता है. ये दिमाग में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे ‘स्लीप हार्मोन’ (Sleep Hormone) को बढ़ाता है, जिससे बच्चे को तुरंत नींद आने लगती है.

2. दूध पेट को भरता है और देता है आराम

छोटे बच्चों का पेट बहुत छोटा होता है. दूध पीते ही उनका पेट फुल हो जाता है, जिससे शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है. यह आराम की स्थिति बच्चों को नींद में धकेलती है, जैसे बड़ों को भारी खाना खाने के बाद सुस्ती आती है.

3. सकिंग मोशन से मिलता है दिमाग को सुकून

जब बच्चा ब्रेस्टफीडिंग या बोतल से दूध पीता है, तो सकिंग मोशन (Sucking Motion) करता है. यह एक्टिविटी खुद में ही बच्चे के नर्वस सिस्टम को शांत करती है और ब्रेन को 'अब सोने का समय है' का सिग्नल देती है 

4. मां के दूध में होता है स्लीप बूस्ट

मां के दूध में ऑक्सीटोसिन, प्रोलैक्टिन जैसे हॉर्मोन होते हैं, जो बच्चे को शांत करते हैं. इसके साथ-साथ दूध में पाए जाने वाले केसिन प्रोटीन और लैक्टोज शुगर भी धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे नींद और गहरी होती है.

5. दूध है नैचुरल स्लीप टॉनिक

पेडियाट्रिक्स साइंस के मुताबिक, नवजातों की नींद और भूख एक साइकिल में चलती है. दूध पीना उनकी बॉडी क्लॉक के लिए एक नींद का ट्रिगर है. इसी वजह से डॉक्टर भी कहते हैं कि दूध पीना छोटे बच्चों के लिए एक तरह का नेचुरल 'स्लीप टॉनिक' है.

क्या कहते हैं डॉक्टर्स

डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर आपका बच्चा दूध पीते ही सो जाता है, तो चिंता की बात नहीं है. ये एक सामान्य और हेल्दी प्रक्रिया है. हालांकि, अगर बच्चा दूध अधूरा पीकर हर बार सो जाता है और वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूरी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget