एक्सप्लोरर

VNS Therapy For PTSD: वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला PTSD का 100 फीसदी इलाज, इस स्टडी में मिले चौंकाने वाले नतीजे

PTSD treatment: PTSD एक ऐसी बीमारी है जो इंसानों को अंदर एक डर के तौर पर बस जाती है और इसका असर इंसानों पर काफी गहरा पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर रिसर्च में क्या मिला.

PTSD treatment breakthrough: पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर यानी PTSD एक गंभीर मानसिक समस्या है, जो किसी डरावने या जीवन-धमकी वाले हादसे के बाद हो सकती है. इस बीमारी का असर इंसान की सोच, व्यवहार और भावनाओं पर गहरा पड़ता है. लोग बार-बार बुरे सपने देखते हैं, घबराहट महसूस करते हैं और सामान्य जिंदगी जीने में कठिनाई होती है. आमतौर पर इसके इलाज के लिए दवाइयां और थेरेपी इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन हर मरीज पर इनका असर नहीं होता.

स्टडी में मिला हैरान करने वाला नतीजा

हाल ही में अमेरिका में की गई एक क्लिनिकल स्टडी ने उम्मीद जगाई है. इस रिसर्च में शामिल सभी नौ मरीजों का PTSD एक नए इलाज के बाद पूरी तरह खत्म हो गया. टेक्सास यूनिवर्सिटी एट डलास और बायलर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों ने यह स्टडी की. खास बात यह रही कि छह महीने की निगरानी के बाद भी किसी मरीज में लक्षण वापस नहीं आए.

VNS तकनीक क्या है?

इस नए इलाज में पारंपरिक थेरेपी के साथ Vagus Nerve Stimulation (VNS) नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया गया. इस तकनीक में गर्दन की नस को हल्के इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजे जाते हैं. यह नस दिमाग के कई काम जैसे मूड, तनाव और भावनाओं को नियंत्रित करती है. वैज्ञानिकों का मानना है कि VNS थेरेपी के साथ मिलकर दिमाग में तेजी से पॉजिटिव बदलाव लाती है.

कैसे दी गई थेरेपी?

रिसर्चर्स ने VNS को Prolonged Exposure Therapy के साथ जोड़ा. इस थेरेपी में मरीज को धीरे-धीरे सुरक्षित माहौल में अपने डर का सामना कराया जाता है. इसके लिए गर्दन की त्वचा के नीचे एक छोटा डिवाइस लगाया गया, जो सत्र के दौरान छोटे-छोटे इलेक्ट्रिकल सिग्नल देता है. कुल 12 सत्रों में इलाज किया गया और नतीजे चौंकाने वाले रहे.

13 साल से चल रहा रिसर्च काम

वैज्ञानिक पिछले 13 सालों से VNS पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे स्ट्रोक मरीजों के हाथ-पैर की मूवमेंट सुधारने में सफलता पा चुके हैं. उनका कहना है कि VNS को थेरेपी के साथ जोड़ने पर दिमाग तेजी से नई चीजें सीखता है. इसे न्यूरोप्लास्टिसिटी कहा जाता है.

PTSD का खतरा कितना बड़ा?

हर साल अमेरिका में लगभग 5 प्रतिशत एडल्ट PTSD से प्रभावित होते हैं. इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में दोगुनी है. कई मरीज दवाइयों या थेरेपी से ठीक नहीं हो पाते या फिर उन्हें साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ते हैं. ऐसे मरीजों के लिए यह नया तरीका उम्मीद की किरण हो सकता है.

सुरक्षित और छोटा डिवाइस

इस ट्रायल में इस्तेमाल किया गया VNS डिवाइस बहुत छोटा है, लगभग सिक्के के आकार का. यह MRI या CT स्कैन जैसे टेस्ट में बाधा नहीं डालता. डलास में पिछले कई सालों से करीब 50 लोगों पर इसका सुरक्षित इस्तेमाल किया जा चुका है.

अब बड़े ट्रायल से साबित होगी तकनीक की ताकत

अब इसका Phase-2 Trial डलास और ऑस्टिन में चल रहा है. इसमें ज्यादा मरीज शामिल होंगे और एक "placebo group" भी होगा, ताकि साफ हो सके कि नतीजे सिर्फ डिवाइस की वजह से आए हैं. कुल मिलाकर, यह स्टडी छोटी जरूर है लेकिन बेहद उम्मीद जगाने वाली है. अगर आगे के बड़े ट्रायल्स में भी ऐसे ही नतीजे मिलते हैं, तो यह तकनीक PTSD के मरीजों के लिए जिंदगी बदलने वाला इलाज बन सकती है.

इसे भी पढ़ें: Colon Cancer: ये 7 फूड तुरंत खाना छोड़ दें तो कम हो जाएगा कोलन कैंसर होने का खतरा, यूथ में ज्यादा बढ़ रहा खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget