एक्सप्लोरर

Myth Vs Facts: क्या अचानक और तुरंत ही दिखते हैं हार्ट अटैक के संकेत, या पहले से मिलने लगता है इशारा? जानें सच

हार्ट अटैक के लक्षण कुछ महीने पहले ही शरीर में दिखाई देने लगते हैं. शरीर में होने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ये हार्ट में किसी समस्या का संकेत हो सकता है.

Heart Attack : आजकल हर उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. कई बार अस्पताल तक पहुंचने का वक्त भी नहीं मिलता है. ऐसे में लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक अचानक और तेजी से आता है. इससे बच पाना नामुमकिन है. हालांकि यह गलत है, क्योंकि हार्ट अटैक आने के तीन-चार महीने पहले ही शरीर कुछ संकेत (Heart Attack Symptoms) देने लगता है. बहुत से लोग इसे मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है, इसलिए सावधान रहना चाहिए.

ऐसी बातों को लेकर 'एबीपी लाइव हिंदी' की खास पेशकश है Myth Vs Facts.  'Myth Vs Facts सीरीज' की कोशिश है कि आपको दकियानूसी बातों की दलदल से निकालकर आपतक सच्चाई पहुंचाना. 

हार्ट अटैक के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

1. भूख की कमी

डॉक्टर्स के मुताबिक, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले से ही दिखने लगते हैं. इतने समय पहले भूख कम लगने लगती है. खाने का मन नहीं करता है. पहले की तरह स्वादिष्ट चीजें देखकर मुंह में पानी नहीं आएगा. ऐसे में अलर्ट हो जाना चाहिए.

2. खाना ठीक से न पच पाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हार्ट में किसी तरह की प्रॉब्लम होने पर लिवर को खाना पचाने में दिकक्त आती है. पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती है. अगर आपका पेट भरा-भरा और फूला महसूस हो तो संभल जाएं, क्योंकि ये हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं.

3. सांस फूलने की समस्या

अगर 500 मीटर चलने पर भी सांस फूलने लगती है, दो-तीन सीढ़ियां चढ़ना ही मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा सामान्य से ज्यादा पसीना आना काफी खतरनाक हो सकता है. ऐसा होने पर अलर्ट हो जाना चाहिए.

4. जबड़े में दर्द

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कभी-कभी रात के सोते समय अगर जबड़े में दर्द हो रहा है या बाएं कंधे में दर्द है तो समझ जाना चाहिए कि हार्ट में कोई दिक्कत है, क्योंकि इसका सीधा संबंध बाए कंधे और जबड़े के निचले हिस्से से होता है.

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या-क्या करें

हार्ट अटैक का कोई लक्षण दिखने पर तुरंत जाकर डॉक्टर से बात करनी चाहिए. समय रहते अगर जागरूक हो जाते हैं तो हार्ट अटैक के खतरे को रोका जा सकता है. रोजाना कम से कम 45 मिनट तक वॉक करें, एक्सरसाइज करें, ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें, हार्ट को हेल्दी रखने की कोशिश करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget