एक्सप्लोरर

सिर्फ राहत नहीं लाता मानसून...ये छह बीमारियां भी देती हैं आपके घर दस्तक, ऐसे करें बचाव

Monsoon Health Risks: बारिश के सीजन में टाइफाइड के केस सामने आने लगते हैं. ये दिक्कत दूषित खाने और पानी से होती है. इसके लक्षणों में लगातार तेज बुखार आना, कमजोरी महसूस होना, पेट में दर्द और भूख न लगने के लक्षण दिखते हैं.

गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मानसून राहत लेकर आता है. आसमान से राहत की बूंद बरसने के साथ ही चेहरे ​खिल उठते हैं. लेकिन इस दाैरान कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं. डाॅक्टर से कंसल्ट करने के साथ ही बीमारी को डायग्नोज करने के लिए पैथोलाॅजी जांच भी करानी पड़ती है. इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है. आइए जानते हैं कि मानसून सीजन में पनपने वाली इन बीमारियों से कैसे बच सकते हैं...

टाइफाइड लेता है चपेट में

बारिश के सीजन में टाइफाइड के केस सामने आने लगते हैं. ये दिक्कत दूषित खाने और पानी से होती है. इसके लक्षणों में लगातार तेज बुखार आना, कमजोरी महसूस होना, पेट में दर्द और भूख न लगने के लक्षण दिखते हैं. इस दाैरान ब्लड की जांच से इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है.

मलेरिया का रिस्क

ये बीमारी मच्छरों से होती है. बारिश में घर में आसपास पानी इकट्ठा हो जाता है. इसमें मलेरिया के मच्छर पनपते हैं. मलेरिया की चपेट में आने पर तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, जरूरत से ज्यादा पसीना आना और गंभीर एनीमिया आदि प्राॅब्लम देखने को मिल सकती हैं. लापरवाही बरतने पर सेरेब्रल मलेरिया हो सकता है, जो एक खतरनाक ​स्थिति है. इसके साथ दौरे पड़ना, किडनी फेल्योर, पीलिया और सांस से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. इस बीमारी का पता लगाने के लिए डाॅक्टर खून की जांच कराते हैं.

डेंगू का खतरा

बारिश में ये बीमारी सबसे अ​धिक फैलने का खतरा रहता है. एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल भारत में हजारों लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा बैठते हैं. साल 2021 में डेंगू के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे. असल में बारिश का पानी जमा होने पर मादा एडीज मच्छर पनपता है. इस मच्छर के काटने से डेंगू होता है. ये मच्छर आमतौर पर दिन के समय या सूरज ढलने से पहले काटता है. तेज बुखार के साथ बदन दर्द डेंगू के आम लक्षण हैं. इसके अलावा पसीना आना, सिर दर्द, आंखों में दर्द होना, मतली, उल्टी, कमजोरी, हल्की ब्लीडिंग और ब्लड प्रेशर कम होने जैसे लक्षण भी डेंगू के दाैरान देखने को मिल सकते हैं. डेंगू में लापरवाही खतरनाक हो सकती है. प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर ब्लीडिंग से आॅर्गन फेल्योर का जो​खिम हो सकता है.

जोड़ों में दर्द यानी चिकनगुनिया

चिकनगुनिया भी मच्छरों से होने वाली बीमारी है, जो रुके हुए पानी में पनपते हैं. चिकनगुनिया टाइगर एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के कारण फैलता है. इसके लक्षण आमताैर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 3 से 7 दिनों के बाद नजर आते हैं. इसमें बुखार के साथ शरीर और जोड़ों में तेज दर्द होता है.

इन्फ्लूएंजा भी करता है परेशान

बदलते माैसम में इन्फ्लूएंजा के मामले भी बढ़ने लगते हैं. यह संक्रमण तेजी से फैलने वाला होता है. बुखार, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बंद होना, सूखी और लगातार खांसी होने जैसे लक्षण दिखते हैं.

गड़बड़ा सकता है पेट

बरसात के माैसम में हाईजीन में लापरवाही पेट के इंफेक्शन का कारण बन सकती है. इससे पेट में ऐंठन महसूस होने के साथ दस्त हो सकते हैं. डा​यरिया से शरीर में पानी की कमी होने का रिस्क बन जाता है.

इस तरह करें बचाव

  • हाईजीन का ध्यान रखें
  • दिन में नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहें
  • बाहर खाने से बचें
  • पानी उबालकर या फिल्टर कर पीएं
  • घर में आसपास बारिश का पानी इकट्ठा होने से रोकें

ये भी पढ़ें: रोजाना एक हरा पत्ता खा लिया तो पेशाब से गायब हो जाएंगे सारे झाग, किडनी की सेहत बनी रहेगी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget