एक्सप्लोरर

Weight Loss: वजन कम या ज्यादा होना मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है, कमजोर मेटाबॉलिज्म को ऐसे बनाएं मजबूत

Poor Metabolism: जिन लोगों का मेटा‍बॉलिज्‍म कमजोर होता है उनके शरीर में फैट तेजी से जमा होता है. ऐसे लोगों को वजन घटाने में काफी दिक्कत होती है, जानिए कैसे करें कमजोर मेटाबॉलिज्म को मजबूत.

Metabolism Helps In Weight Loss: कुल लोग जमकर खाते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है. वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हेल्दी डाइट लेते हैं कम खाते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है. दरअसल इसके पीछे का कारण है आपका मेटा‍बॉलिज्‍म. जी हां, जिन लोगों का मेटा‍बॉलिज्‍म स्लो होता है उन्हें फैट कम करने में काफी दिक्‍कतें होती हैं. आपका वजन कम या ज्यादा होना मेटा‍बॉलिज्‍म पर निर्भर करता है. आपका मेटा‍बॉलिज्‍म शरीर को एनर्जी देता है. ये खाने को एनर्जी में बदलता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से मेटा‍बॉलिज्‍म स्‍लो हो जाता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है. डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है और एनर्जी लो रहने लगती है. अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो समझ लीजिए कि आपका मेटाबॉलिज्म स्लो है. आइये जानते हैं वजन और मेटा‍बॉलिज्‍म के बीच क्‍या है कनेक्‍शन और कैसे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएं. 

क्‍या है मेटा‍बॉलिज्‍म
मेटाबॉलिज्म उस प्रक्रिया को कहा जाता है जो खाने को पचाकर एनर्जी में बदलने का काम करती है. इसके जरिए कैलोरी एनर्जी या फैट में बदलती है. मेटा‍बॉलिज्‍म 24 घंटे की प्रक्रिया है. मेटाबॉलिज्‍म दो तरह के होते हैं  बेसल  मेटा‍बॉलिक रेट और रेस्टिंग मेटा‍बॉलिक रेट. शरीर में 24 घंटे में मेटा‍बॉलिज्‍म कम या ज्‍यादा होता रहता है. जैसे सुबह के समय मेटा‍बॉलिज्‍म एकदम हाई रहता है वहीं रात में ये कम हो जाता है. शरीर में एनर्जी लेवल वजन को कम या ज्यादा करने के लिए जिम्‍मेदार होता है.

कैसे बनाएं मेटा‍बॉलिज्‍म को मजबूत 
आप चाहें तो डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और व्यायाम से मेटाबॉलिज्म को मजबूत बना सकते हैं. इसके लिए इन बातों का ख्याल जरूर रखें.
1- ब्रेकफास्‍ट जरूर करें
2- सुबह उठते ही चाय-कॉफी न पिएं
3- सुबह कम से कम आधा घंटे एक्‍सरसाइज करें
4- आपको हेल्‍दी डाइट लेंनी चाहिए
5- खाने में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें
6- रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं
7- फल और सब्जियां भरपूर खाएं
8- खाने में मीठी चीजों से बचें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Acidity: खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो जाती है जलन और एसिडिटी की समस्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget