एक्सप्लोरर

क्या आपको परेशान कर रहा है डिप्रेशन का डर, जानें इससे जुड़े मिथक और तथ्य

हर इंसान को जिंदगी में कई तरह की परेशानियां और मुश्किलों को झेलना पड़ता है. ये परेशानियां ही व्यक्ति की उदासी या डिप्रेशन की वजह बन जाती हैं, तो आइए आज हम आपको डिप्रेशन से जुड़े मिथक और तथ्यों के बारे में बताने जा रहै हैं.

Mental Health Tips: दुनिया का ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसकी जिंदगी हमेशा खुशहाली में बीतती हो और उसको किसी प्रकार की चिंता या दुख न हो. हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आना तय होता है. हर इंसान को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियां और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ये परेशानियां ही व्यक्ति के उदासी या डिप्रेशन की वजह बन जाती हैं, तो आइए आज हम आपको डिप्रेशन से जुड़े मिथक और तथ्यों के बारे में बताने जा रहै हैं.

डिप्रेशन किसे कहते है ? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डिप्रेशन क्या है? लेकिन कई हेल्थ एक्पर्ट्स का मानना है कि डिप्रेशन के होने में कई चीजे निर्भर करती हैं. डिप्रेशन किसी भी उम्र के इंसान को अपना शिकार बना सकता है. एक रिसर्च के अनुसार इसके होने में जेनेटिक कारण भी हो सकता है.

हर किसी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते है. लेकिन हर किसी इंसान के लिए कुछ पल बेहद महत्वपूर्ण होते हैं जिसके खराब होने या टूट जाने से वह बहुत ज्यादा ही उदास रहने लगता है जैसे किसी करीबी की मौत हो जाना, कोई रिश्ता टूट जानाया अचानक नौकरी चली जाना आदि. इससे इंसान धीरे-धीरे डिप्रेशन से पीड़ित हो जाता है. इसके अलावा डिप्रेशन से पीड़ित इंसान को कई बार बुरे-बुरे ख्याल आते है या कुछ बुरा होने कि आशंका होते रहती है. लेकिन आप इसे नजरअंदाज कर देते है. लेकिन अगर कोई इंसान ऐसा महसूस कर रहा है तो उसे तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए क्योंकि यह अवसाद के गंभीर लक्षणों में से एक माना जाता है.

डिप्रेशन से संबंधित मिथक

कोई बीमारी नहीं है डिप्रेशन बहुत से लेगों का मानना है कि डिप्रशेन कोई बीमारी नहीं है, लोग इसे यह कहकर टाल देते है कि यह सिर्फ इंसान की एक कमजोरी होती है. डिप्रेशन को आप कभी भी हल्के में न लें क्योंकि ये अपने आप में ही एक बहुत गंभीर बीमारी है औऱ समय पर इसका इलाज न किया जाये तो यह कई अन्य गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है.

लाइफ में होने वाली घटनाओं से होता है डिप्रेशन कई लोगों का यह भी मानना है की डिप्रेशन इंसान की जिदंगी में होने वाली कई घटनाओं की वजह से होता है. इस बात को कहना पूर्ण रुप से सही नही होगा. डिप्रेशन कई बार दवाओ के साइड-इफ्केट से भी हो सकता है. जिसके कारण आपको काफी समस्याओं झेलनी पड़ती हैं.

डिप्रेशन के इलाज में काम आती है कड़ी मेहनत ज्यादातर लोगों यह मानना है कि डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो इंसान की सोच से पैदा होती है. जिसका इलाज खुद को बिजी रखते हुए किया जा सकता है. लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है इसकी समस्या उत्‍पन्न होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

डिप्रेशन से संबंधित तथ्य

डिप्रेशन किसी भी इंसान को हो सकता है डिप्रेशन एक ऐसा विकार है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकता है. ऐसा को प्रमाण भी नहीं मिलता है कि यह किसी खास उम्र के लोगों को ही हो सकता है.

शरीर में डिप्रेशन का विकास धीरे-धीरे होता है इंसान के शरीर में इस बीमारी का विकास धीरे-धीरे होता है, जिसकी वजह से शुरुआत में इसका पता लगाना बेहद कठिन होता है. जिसके परिणामस्वरूप इंसान धीरे-धीरे इसकी चपेट में आता चला जाता है और इसका पता भी नही लग पाता है. डिप्रेशन की इस स्थिति को डायस्थेमिया भी कहा जाता है.

डिप्रशेन का कारण जेनेटिक भी हो सकता है डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को जेनेटिक भी हो सकती है. एक रिसर्च में पाया गया कि 4 प्रतिशत डिप्रेशन के मामले जेनेटिक रीजन से होते हैं. डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी को आपको कभी-भी हल्के में नही लेना चाहिए. किसी इंसान में ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यह कई अन्य बीमारियों की भी वजह बन सकती है.

Chanakya Niti: जीवन में सफल होना है तो अहंकार से दूर रहें, अंहकार से सबकुछ हो जाता है तबाह 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget