एक्सप्लोरर

Matka Water Benefits: प्लास्टिक की बोतल का नहीं...'मटके' का पिएं पानी, मिलेंगे एक से एक कई जबरदस्त फायदे

आजकल इनका इस्तेमाल काफी कम देखा जाता है. केवल कुछ ही लोग अब मटके का पानी पीते हैं. क्योंकि मटके की जगह अब प्लास्टिक और स्टील की बोतलों ने ले ली हैं.

पीने का पानी स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए बहुत जरूरी होता है. कोई प्लास्टिक की बोतल का पानी पीना पसंद करता है तो कोई स्टील की. किसी को तांबे का बर्तन भाता है तो किसी को मिट्टी से बने मटके का पानी रास आता है. पहले अधिकतर लोग तांबे या मिट्टी के बर्तन में पानी पीना पसंद किया करते थे. हालांकि आजकल इनका इस्तेमाल काफी कम देखा जाता है. केवल कुछ ही लोग अब मटके का पानी पीते हैं. क्योंकि मटके की जगह अब प्लास्टिक और स्टील की बोतलों ने ले ली हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि मटके का पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इससे कितने ही लाभ आपको मिल सकते हैं? आइए जानते हैं मटके का पानी स्वास्थ्य को कैसे-कैसे फायदे पहुंचा सकता है.

1. प्राकृतिक ठंडक: मिट्टी से बने मटके में पानी स्टोर करके रखने से पानी हमेशा ठंडा रहता है. गर्मियों के मौसम में मटके का पानी पीने से शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और तो और हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की समस्या से भी बचा जा सकता है. मिट्टी के घड़े या मटके के पानी में एक अलग ही स्वाद होता है, जो नल से आने वाले पानी में नहीं होता. गर्मी के मौसम में कई लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं.

2. पानी की क्वालिटी में सुधार: मिट्टी के घड़े या मटके के पानी की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है. मटके की झरझरा प्रकृति पानी की अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करती है. यही वजह है कि मटके का पानी काफी स्वच्छ और शुद्ध होता है. मिट्टी के बर्तन या मटके केमिकल फ्री भी होते हैं, इसलिए स्वास्थ्य को हानि नहीं पहुंचाते.

3. पीएच लेवल को करता है बैलेंस: मटके में रखे पानी का पीएच लेवल बैलेंस रहता है. मटके की क्षारीय प्रकृति पानी की अम्लता यानी एसिडिटी को बेअसर कर सकती है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है. क्षारीय पानी पीने से शरीर के पूरे पीएच बैंलेस में सुधार करने में मदद मिल सकती है.

4. पर्यावरण के अनुकूल: मिट्टी के घड़े या मटके में रखा पानी पीना पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है. क्योंकि मटके या घड़े मिट्टी से बने होते हैं. जबकि आजकल इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें प्लास्टिक और मेंटल से बनी होती हैं. मिट्टी के बर्तन या मटके बायोडिग्रेडेबल होते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते.

ये भी पढ़ें: Charcoal: सिर्फ स्किन नहीं, बालों और दांतों के लिए भी फायदेमंद है 'चारकोल', जानें इसके इस्तेमाल के 7 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget