एक्सप्लोरर

मैंगो या बनाना शेक! कौन-सा शेक हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद और क्यों? जानें आयुर्वेद का जवाब

केले और आम दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और कई जबरदस्त पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. हालांकि आयुर्वेद का कहना है कि दूध के साथ किसी भी फल को मिलाते वक्त बहुत सावधानी बरती जानी चाहिए.

Banana Shake VS Mango Shake: गर्मियों के मौसम में फ्रेश जूस या शेक पीने से ज्यादा बेहतर और क्या हो सकता है. वैसे तो लोग कई तरह के फलों का शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं. हालांकि जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा होती है, वो मैंगो और बनाना शेक हैं. भारत में केले और आम का शेक लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. मगर इनको लेकर तमाम लोगों के मन में यह सवाल हमेशा घूमता रहता है कि मैंगो शेक ज्यादा बेहतर होता है या फिर बनाना शेक. वैसे स्वाद में तो यह दोनों ही एक दूसरे को टक्कर देते हैं. हालांकि इन्हें पीने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस शेक से आप ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल कर सकते हैं.

केले और आम दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और कई जबरदस्त पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद का कहना है कि दूध के साथ किसी भी फल को मिलाते वक्त बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि कई बार ये अपच का कारण बन सकते हैं. दूध के साथ सभी तरह के फलों को मिलाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आयुर्वेद की मानें तो दूध के साथ केवल वही फल मिलाने चाहिए, जो प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं. आम और केला दोनों में ही नेचुरल शुगर मौजूद होता है. 

बनाना शेक कितना फायदेमंद?

भले ही केला एक मीठा फल हो, लेकिन डाइजेशन के बाद इसका प्रभाव खट्टा हो जाता है. यही वजह है कि दूध के साथ मिलाने पर यह नुकसान कर सकता है. जबकि आम को दूध के साथ मिलाया जा सकता है. दूध के साथ आम को मिलाने से यानी मैंगो शेक पीने से वात और पित्त को शांत करने में मदद मिलती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. वैसे तो मैंगो शेक का सेवन बिना किसी चिंता के किया जा सकता है. लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर मैंगो शेक पिएं.

मैंगो या बनाना! कौन-सा शेक ज्यादा बेहतर?

इन दोनों फलों में मौजूद पोषक तत्वों की तुलना करें तो बनाना शेक, मैंगो शेक से ज्यादा बेहतर साबित होता है. कम कैलोरी और वजन घटाने के मामले में भी बनाना शेक बेस्ट है. बिना चीनी वाले एक गिलास मैंगो शेक में 170 कैलोरी होती है. जब आप इसमें और ज्यादा चीनी मिला देते हैं तो कैलोरी की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है. जबकि बिना चीनी वाले बनाना शेक में सिर्फ 150 कैलोरी होती है. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और कम कैलोरी का सेवन करना चाहते हैं तो मैंगो शेक के बजाय बनाना शेक पी सकते हैं. हालांकि मैंगो शेक पीने के भी कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. आप इसे भी कभी-कभी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में आया भयानक तूफान, देखते ही देखते उड़ने लगे लोग, सामने आया खौफनाक Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget