एक्सप्लोरर

अब खून की एक बूंद बताएगी ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं!

नई दिल्‍लीः खून की एक बूंद बताएगी महिला को ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं. जी हां, भारत में पहली बार आई यह तकनीक स्क्रीनिंग टेस्ट पैंडोरा सीडीएक्स तकनीक पर आधारित है, जो रक्त का एक बूंद इस्ते माल कर, 15 मिनट में बता देगा कि महिला को ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं. महिलाएं आमतौर पर ऑफिस और घर के काम में उलझी रहती है और ऐसे में अपनी देखभाल नहीं कर पाती. नतीजन वे कई तरह के गंभीर रोगों से ग्रस्त हो जाती है. ऐसी ही एक बीमारी है ब्रेस्ट कैंसर. साइलेंट किलर ब्रेस्ट कैंसर- ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में काफी आम बीमारी है, लेकिन यह बीमारी बेहद खतरनाक है क्योंकि यह जानलेवा है और साइलेंटली महिलाओं को मारती है. यह बीमारी इसलिए भी घातक है क्योंकि इसका पता देर से चलता है. लेकिन अब भारत में एक ऐसा पोर्टेबल यंत्र लांच होने जा रहा है जो इस बीमारी को मात देने में किसी संजीवनी से कम नही होंगा. ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट- 'मैमोएलर्ट' ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए एक प्रभावशाली प्री स्क्रीनिंग टेस्ट है. यह छोटा सा पोर्टेबल यंत्र महिलाओं के लिए रामबाण का काम करेगा. इस डिवाइस की मदद से अब महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक और खतरनाक बीमारी को मात दे सकती है क्योंकि इसके ज़रिये महिलाएं आसानी से इस बीमारी का पता लगा सकती है. एक निजी कम्पनी इस डिवाइस को भारत में लॉच करने जा रही है. क्या कहते है डॉ.- पीओसी मेडिकल सिस्टम्स इंक के सीईओ और डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि यह किट बनाई गई है जिससे 10 से 15 मिनट में टेस्ट कर सकते है. इसमें एक ड्रॉप ब्लड लीजिए, डिस्क में डालिये, डिस्क में पहले से ही री एजेंट मिले हुए है, ब्लड डिस्क में जाता है, डिफ़रेन्ट एजेंट से मिलता है और इन्कल्पबल होता है, यह सब प्रोसेस लैब में होता है. अभी इसे छोटे स्केल में किया गया है स्क्रीनिंग टेस्ट का नाम- ब्रेस्ट कैंसर के प्री स्क्रीनिंग टेस्ट का नाम 'मेमोएलेर्ट' रखा गया है. यह स्क्रीनिंग टेस्ट पैंडोरा सीडीएक्स तकनीक पर आधारित है, जो रक्त का एक बूंद इस्तेमाल कर 15 मिनट में बता देगा कि उस महिला को ब्रेस्ट कैंसर है कि नहीं. कम्पनी की मानें तो इस तकनीक को बनाने के लिए 4 साल का वक़्त लग गया और अमेरिका में 350 महिलाओं पर 3 स्टडीज में रिसर्च की गई है. इसके परिणाम बेहद सटीक है और अमेरिका के बाद जुलाई महीने में पहली बार भारत में लांच होगा. देश में ब्रेस्ट कैंसर एक गम्भीर समस्या है- आकड़ों के अनुसार, प्रति वर्ष करीब डेढ़ लाख महिलाओं में स्तन कैंसर का पता चलता है, जिसमें से तकरीबन 70 हज़ार महिलाओं की मौत इस जानलेवा बीमारी से होती है. इस हिसाब से देखें तो प्रत्येक 7 मिनट में एक महिला स्तन कैंसर से मर रही है. इन एक्ट्रेस को हो चुका है ब्रेस्ट कैंसर- इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसका पता बीमारी के अंतिम चरणों में पता चलता है और जब तक काफी देर हो जाती है. कायली मिनोग, नम्रता सिंह गुजराल, एंजेलिना जॉली, मुमताज़ ये ऐसे कुछ नाम है जो इस बीमारी के शिकार हो चुके है. जुलाई में ये टेस्ट होगा बाजार में- मेमोएलर्ट की विदेश में तो टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, अब भारत में विभिन्न अस्पताल और कैंसर इंस्टिट्यूट के साथ इसकी टेस्टिंग होगी और जुलाई में यह टेस्ट बाजार में उपलब्ध हो सकेंगा. अगर इसकी टेस्टिंग देश में भी सफल रही तो स्तन कैंसर के क्षेत्र में यह किसी उपलब्धियों से कम नही होगा क्योंकि यदि एक महिला कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रस्त होती है तो इसका परिणाम पूरे परिवार पर पड़ता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget