एक्सप्लोरर

पेट में उभरी गांठ, जानिए कब बन सकती है खतरे की घंटी?

Lumps in Stomach: पेट में उभरी गांठ कभी सामान्य तो कभी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है. जानें इसके कारण, लक्षण और कब बन सकती है खतरे की घंटी.

Lumps in Stomach: कल्पना कीजिए कि आप रोज की तरह अपने कपड़े पहन रहे हों और अचानक पेट पर हल्की-सी उभरी हुई गांठ महसूस होती है. कोई दर्द नहीं, न ही जलन, लेकिन कुछ "अलग" सा जरूर लगता है. आप इसे नज़रअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन शरीर का ये छोटा-सा बदलाव कभी-कभी किसी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकता है. हमारा शरीर समय-समय पर संकेत देता है.  जरूरत बस इन्हें पहचानने और समझने की है. पेट में उभरी गांठ कई बार सामान्य हो सकती है, हालांकि कुछ मामलों में यह खतरे की घंटी भी साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि पेट में गांठ क्यों बनती है, इसके क्या कारण हो सकते हैं और किन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

ये भी पढ़े- शरीर मांगे विटामिन b12, जानिए किन चीजों से करें इसकी भरपाई

पेट में गांठ बनने के संभावित कारण

हर्निया 

यह सबसे आम कारणों में से एक है। जब पेट की भीतरी दीवार कमजोर हो जाती है और आंत का कुछ हिस्सा बाहर की ओर उभर आता है, तो उसे हर्निया कहा जाता है. हर्निया की गांठ खड़े होने पर या खांसते समय ज्यादा उभरती है.

लिपोमा 

यह वसा फैट से बनी एक सॉफ्ट गांठ होती है जो आमतौर पर बिना दर्द की होती है। यह कैंसरस नहीं होती, लेकिन आकार में बढ़ सकती है।

सिस्ट 

सिस्ट तरल या अर्ध-ठोस पदार्थ से भरी गांठ होती है. यह स्किन के नीचे बनती है और कभी-कभी दर्द या सूजन पैदा कर सकती है.

इंफेक्शन या सूजन

पेट की त्वचा के नीचे बैक्टीरियल इंफेक्शन या लिम्फ नोड्स की सूजन के कारण भी गांठ बन सकती है. यह स्पर्श में गर्म और दर्दनाक हो सकती है.

ट्यूमर या कैंसर

यह कम ही होता है, लेकिन पेट में गांठ अगर धीरे-धीरे बढ़ रही है, कठोर है और उसमें दर्द नहीं हो रहा, तो यह किसी ट्यूमर या कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

गंभीर संकेत कब दिखते हैं 

गांठ का आकार धीरे-धीरे बढ़ना

दर्द रहित लेकिन कठोर गांठ

गांठ के पास त्वचा का रंग बदलना

बुखार या वजन कम होना

गांठ में जलन, मरोड़ या पस बनना

पेट में उभरी गांठ एक आम लेकिन अनदेखी जाने वाली समस्या है. कई बार ये बिल्कुल सामान्य होती है, तो कभी यह किसी बड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत भी बन सकती है. इसलिए बेहतर यही है कि शरीर की हर छोटी-बड़ी बात को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें: बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है खतरा, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget