एक्सप्लोरर

वेट लॉस मिशन को पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है कमल ककड़ी...ये है इसके खाने का सही तरीका

Kamal Kakdi For Weight Loss: वजन घटाने के लिए आप कमल ककड़ी की मदद ले सकते हैं.इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है

Kamal Kakdi For Weight Loss: शरीर की चर्बी घटा कर परफेक्ट फिगर बाना आजकल के युवाओं का सपना होता है. इनमें लड़का और लड़की दोनों ही शामिल हैं. वजन घटाने के लिए लोग ना जाने कई तरह के एक्सरसाइज, रनिंग, योगा और डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, कुछ लोग तो वजन घटाने को लेकर इतने ऑब्सेस्ड होते हैं कि वो सुबह शाम दो वक्त जिम में जमकर पसीना बहाते हैं, लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी परफेक्ट फिगर नहीं मिल पाता. कुल मिलाकर कहा जाए तो वजन घटाना एक चुनौती से कम नहीं है. हालांकि एक तरकीब हम आपको बता रहे हैं जिसकी मदद से आप की ख्वाहिश पूरी हो सकती है. वजन घटाने के लिए आप कमल ककड़ी की मदद ले सकते हैं.अब आप सोच रहे होंगे कि इतने वर्कआउट के बाद जब फैट बर्न नहीं होता तो ये कमल ककड़ी का कमाल कर सकती है. लेकिन हम आपको आगे के आगे के आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे कमल ककड़ी वजन घटाने में कमाल कर सकती है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए.

कमल ककड़ी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कमल ककड़ी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये पोषक तत्व का खजाना है. इसमें प्रोटीन. कार्बोहाइड्रेट. कैल्शियम. मैग्नीशियम. पोटेशियम. फॉस्फोरस और आयरन, स्टार्च, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है और सबसे खास बात यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है अब कैलोरी कम है तो ये वजन घटाने में मदद कर सकती है.

भूख करे कंट्रोल- डाइटिशियन के मुताबिक कमल ककड़ी में कैलोरी बहुत कम होती है और ये फाइबर का भी बढ़िया स्रोत है.इसकी वजह से अगर आप कमल ककड़ी का सेवन करते हैं तो आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर सकते हैं. भूख कंट्रोल रहता है तो आपको खाने की क्रेविंग नहीं होती है. ऐसे में आप जंक फूड, पैकेट वाले को खाने और स्नैक्स खाने से बच जाते हैं.

पाचन दुरुस्त करे-कमल ककड़ी में फाइबर की मौजूदगी की वजह से ये कब्ज जैसी समस्याओं से आपको बचाता है.इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

मेटाबॉलिज्म बूस्ट-कमल ककड़ी में मौजूद फाइबर की वजह से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है इससे भी वजन घटाने में मदद मिलती है. दरअसल पेट में खाना जाने के बाद वो जितनी जल्दी एनर्जी में बदलता है शरीर में गैर जरूरी फैट इकट्ठा होने की आशंका कम होती है. यानी कि ये सब्जी मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने की क्षमता रखती है. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है उनमें मोटापा की आशंका न के बराबर होती है. 

कैसे करें कमल ककड़ी का सेवन

वजन घटाने के लिए कमल ककड़ी को आप सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे उबालकर सूप बनाएं. इसके अलावा आप कमल ककड़ी की सब्जी बना कर खा सकते हैं.आप सलाद में भी इसे शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर आप कमल ककड़ी को सब्जी के तौर पर खा रहे हैं तो आपको ज्यादा तेल मसालों वाली सब्जी नहीं खानी है इससे वजन घटाने के मिशन को धक्का लग सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget