एक्सप्लोरर

भारत में 10 करोड़ से भी ज्यादा हुए डायबिटीज के मरीज, इस राज्य का नाम सबसे ऊपर

भारत में 10 करोड़ से भी ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं. साथ ही भारत के हैप्पी प्लेस में शुमार इस राज्य में डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा है.

'भारत में 10 करोड़ से भी ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं.' यह बात किसी को भी परेशान कर सकती है. लेकिन यह सच है. 'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल' लांसेट में छपी 'इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च' (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत के कुछ राज्यों में डायबिटीज के मामले ऐसे हैं जो काफी वक्त से स्थिर है. यह ऐसे मामले हैं न जो बढ़ रहे हैं और न ही घट रहे हैं. वहीं कुछ राज्यों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस रिसर्च में यह बात भी कही गई है कि जिन राज्यों में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन राज्यों में बिना समय गवाएं ऐसे कदम उठाने होंगे. जिससे इस बीमारी पर कंट्रोल किया जा सके. 

इस रिसर्च में राज्यों में डायबिटीज के आंकड़ों को भी बताया गया है. देश की 15.3 फीसदी या लगभग 13.6 करोड़ आबादी प्री-डायबिटीक हैं. वहीं देश की कुल जनसंख्या में 11.4 फीसदी आबादी डायबिटीक है. यानी अभी जिन्हें डायबिटीज नहीं है वह आने वाले वक्त में इससे पीड़ित हो सकते हैं. डायबिटीज के साथ-साथ 35 प्रतिशत से अधिक आबादी हाइपरटेंशन और हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं. भारत में मोटापा भी एक बीमारी का रूप ले रही है. रिसर्च में यह बात सामने आई है कि 28.6 प्रतिशत आबादी मोटापा की शिकार है. 

क्या होता है प्री-डायबिटीक

दो तरह के डायबिटीक के मरीज होते हैं. टाइप 1 एंड टाइप-2 इस तरह के मरीज जेनेटिक होते हैं. इसके मरीज ज्यादा युवा और बच्चे होते हैं. लेकिन इसके मामले काफी कम होते हैं. टाइप-2 डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है. और यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. लेकिन प्री डायबिटीज टाइप-1 एक गंभीर स्थिति है. इसमें शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है. लेकिन इतना ज्यादा नहीं कि इसे टाइप-2 में रख दिया जाए.टाइप-1 डायबिटीज में इंसुलिन की जरूरत पड़ती है. 

भारत के इन राज्यों में डायबिटीज की तबाही

देश के बेहद खुबसूरत राज्यों में से एक गोवा जितनी हैप्पी प्लेस है लेकिन इस रिसर्च में पाया गया कि वह सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं. गोवा की कुल आबादी में से लगभग 26.4 फीसदी जनसंख्या डायबिटीक हो चुकी है. इसके बाद पुदुच्चेरी.यहां कि कुल जनसंख्या में से लगभग 26.3 फीसदी डायबिटीज के मरीज हैं. केरल में- 25.5 फीसदी. चंडीगढ़ में 20.4 प्रतिशत डायबिटीज के शिकार हो चुके हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 17.8 प्रतिशत डायबिटीज के मरीज हैं. यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में आने वाले कुछ सालों में डायबिटीज विस्टफोट हो सकते हैं. 

इस रिसर्च में यह भी खुलासा किया गया है कि अभी जो 60 प्रतिशत लोग प्री-डायबिटीज के शिकार हैं. वह आने वाले 5 सालों में डायबिटीज के शिकार हो जाएंगे. भारत की 70 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है इसलिए डायबिटीज अगर 0.5 से 1 प्रतिशत भी बढ़ जाती है तो एक बड़ी संख्या इसकी शिकार हो जाएगी.  इस पूरे रिसर्च में सबसे हैरानी की बात यह है कि भारत के सभी राज्यों तुलना में गुजरात में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, पेट की बीमारी, प्री- डायबिटीज, जेनरल ऑब्सिटी की संख्या कम है. गुजरात में डायबिटीज के मरीज कुल जनसंख्या के 8 फिसदी हैं. वहीं प्री- डायबिटीज की प्रतिशत 10.5 है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Dysthymic Disorder: छोटी-छोटी बात पर आपका दोस्त या पार्टनर मुंह फुला लेता है? कहीं उन्हें डिस्थीमिया तो नहीं...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget