एक्सप्लोरर

क्या आपको भी आता है काफी तेज गुस्सा? अगर हां... तो इस तरह कंट्रोल करें, नहीं तो होगी दिक्कत

अगर आपको भी बहुत तेज गुस्सा आता है और आप गुस्से में कुछ गलत कर बैठते हैं तो हम आपको एंगर मैनेजमेंट के कुछ टिप्स बता रहे हैं

Anger Management Tips: गुस्सा एक तरह का इमोशन है जिसे किसी को भी आना स्वाभाविक है. लेकिन कई बार गुस्से में बहुत कुछ हाथ से निकल जाता है. गुस्से में हम अपना आपा खो बैठते हैं. अपशब्द निकल जाते हैं, जो सामने वाले को आहत तो करता ही है इसके साथ आप अपना भी नुकसान कर बैठते हैं. कई बार आपत्तिजनक बात कहने से जुर्माने लग जाते हैं. अगर अपनों से गुस्सा दिखाते हैं तो रिश्ते खराब हो जाते हैं, जो बाद में पछतावे और सॉरी के बाद भी ठीक नहीं किया जा सकता. इसलिए जरूरी है कि इसे कंट्रोल किया जाए. अपनी बातों को सामने वाले के सामने शांत तरीके से रखा जाए. अगर आपको भी बहुत तेज गुस्सा आता है और आप कुछ गलत कर बैठते हैं तो हम आपको एंगर मैनेजमेंट के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

इस टिप्स से शांत करें गुस्सा

1.अगर आपको किसी भी इंसान से बहुत ज्यादा गुस्सा आए या फिर कोई चीज बिल्कुल ही ना पसंद हो तो गुस्से को काबू में रखें और वहां पर से कुछ देर के लिए हट जाएं. इससे आपका गुस्सा शांत होगा और आप इसे शांत तरीके से ठीक कर पायेंगे
 
2.एक्सपर्ट मानते हैं कि जब भी आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आए तो आप चुप रहने की कोशिश करें. क्योंकि जब आपका टेंपर हाई होता है तो आप बहुत कुछ गलत कह जाते हैं, और बाद में आपको इसका हर्जाना भरना पड़ता है. अगर आप चुप रहेंगे तो आपके सामने वाला भी ज्यादा नहीं बोल पाएगा, और फिर मामला शांत हो जाएगा .
 
3.अगर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है तो आप अपने मन में उल्टी गिनती शुरु कर दें. 100 से लेकर 1 तक आराम आराम से गिन सकते हैं. इससे आपका ध्यान भटके गा और आपका गुस्सा कम हो जाएगा.
 
4.गुस्सा एक ऐसी चीज है जिसमें अक्सर इंसान कोई गलत कदम उठा लेता है. कई बार इंसान खुद को चोट पहुंचा देता है. ऐसे में जब भी आपको गुस्सा आए तो आप स्लो म्यूजिक सुने या कोई ऐसा म्यूजिक जो आपके दिल के बहुत करीब हो. इससे आपको गुस्सा कंट्रोल करने में मदद मिलेगी आपको पॉजिटिव इफेक्ट मिलेगा.
 
5.जब भी गुस्सा आए आप अपनी आंखें बंद करके थोड़ी गहरी सांस लें और ठंडा पानी पिये. इससे आप अपने गुस्से पर कंट्रोल कर पाएंगे और आपका मन भी शांत होगा.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और सुझाव किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं, बीमारी में डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget