एक्सप्लोरर

रोजाना 20 मिनट चलें उल्टा और फिर देखें सेहत के हैरान कर देने वाले फायदे... रिवर्स वॉकिंग से होती है इन बीमारियों की छुट्टी

Reverse Walking: करियर के लिए आगे चलना जितना जरूरी है, ठीक इसी तरह सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रिवर्स वॉकिंग यानी पीछे चलना भी अच्छा होता है. इससे शरीर और दिमाग दोनों मजबूत होते हैं.

Benefits Of Reverse Walking: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज में हमेशा वॉकिंग यानी चलने को बेस्ट माना गया है. लोग तेज चलते हैं, धीमा टहलते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीछे की ओर चलना भी एक तरह की खास एक्सरसाइज है जो सेहत को कई तरह से फायदे करती है. इसे रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking)कहते हैं.रिवर्स वॉकिंग यानी आगे की तरफ कदम बढ़ाने की बजाय पीछे की तरफ कदम बढ़ाकर चलना. इसके ढेर सारे शारीरिक और मानसिक फायदे हैं. चलिए आज बात करते हैं कि रिवर्स वॉकिंग किस तरह आपके शरीर और व्यक्तित्व के लिए अच्छी हो सकती है. 

पैरों की मांसपेशियां होती हैं मजबूत 

जिस तरह वॉकिंग से आपके पैर की मांसपेशियों को बल मिलता है, ठीक उसी तरह रिवर्स वॉकिंग से भी पैरों को फायदा मिलता है. आगे चलने की अपेक्षा रिवर्स वॉकिंग में पैर के पीछे की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है और इससे आपके पैर मजबूत होते हैं और उनका दर्द भी कम होने लगता है.

पीठ दर्द में मिलता है आराम

रिवर्स वॉकिंग से पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है जिससे कमर दर्द खासकर  हैमस्ट्रिंग  वाले हिस्से में दर्द से आराम मिलता है. जो लोग पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, डॉक्टरी सलाह के अनुसार उन्हें नियमित तौर पर कम से कम 15 मिनट  रिवर्स वॉकिंग करने से पीठ दर्द से काफी आराम मिलेगा. 

माइंड का फोकस बढ़ाती है रिवर्स वॉकिंग

रिवर्स वॉकिंग शारीरिक सेहत के साथ साथ मानसिक सेहत में भी सुधार करती है. इससे दिमाग को सही जगह पर फोकस करने में मदद मिलती है. इसकी मदद से ना केवल फोकस बेहतर होता है बल्कि ये दिमाग को संतुलन और समन्वय बनाने के लिए प्रेरित करती है. अगर आप रिवर्स वॉकिंग करते हैं तो उस समय आपका दिमाग ज्यादा सतर्क होता है जिससे उसकी कार्यप्रणाली दुरुस्त होती है. इसे करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे मूड भी अच्छा होता है और दिमाग में तनाव पैदा करने वाली संवेदनाएं कंट्रोल होती हैं. 

घुटनों पर कम दबाव डालती है रिवर्स वॉकिंग

जिन लोगों के घुटनों में दर्द रहता है, वो लोग वॉकिंग करने से कतराते हैं. लेकिन रिवर्स वॉकिंग करने से घुटनों पर कम दवाब पड़ता है जिससे वो लोग भी इसे कर सकते हैं जो घुटने के दर्द से परेशान रहते हैं. जिनके घुटने में चोट लगी हो या दर्द हो, वो लोग रिवर्स वॉकिंग करें तो उनको फायदा होगा.
 
यह भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget