एक्सप्लोरर

किस चीज़ से बनती है ब्राउन शुगर....क्या ब्राउन शुगर वास्तव में सफेद चीनी से बेहतर है?

ब्राउन शुगर और वाइट शुगर में एक जैसे ही कैलोरीज होती हैं.फर्क इतना है कि वाइट शुगर से ज्यादा ब्राउन शुगर में न्यूट्रिएंट्स होते हैं

Brown Sugar: जैसे-जैसे वक्त बदल रहा है लोग अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शियस हो रहे हैं. कुछ लोग फिटनेस के चलते शुगर का सेवन ही नहीं करते तो वहीं कुछ लोग ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करते हैं. ब्राउन शुगर का इस्तेमाल वही लोग करते हैं जो फिटनेस फ्रीक होते हैं या जिन्हें शुगर से दिक्कत होती है.अब सवाल ये है कि आखिर वाइट और ब्राउन शुगर में अंतर क्या है. कुछ लोगों को कन्फ्यूजन होती है कि क्या वाइट शुगर को ही कलर करके ब्राउन किया जाता है या ब्राउन शुगर कोई अन्य पदार्थ से तैयार किए जाते हैं. यह सभी कंफ्यूजन दूर करेंगे हम इस आर्टिकल में.

कैसे बनता है ब्राउन शुगर

दरअसल ब्राउन शुगर और वाइट शुगर दोनों ही गन्ने से बनाई जाती है. इसके सोर्स में कोई भी अंतर नहीं होता. हां थोड़ा प्रोसेस अलग जरूर होता है.ब्राउन शुगर को बनाने का सबसे जरूरी इनग्रेडिएंट होता है, मोलासेस. यह एक ऐसा तत्व होता है जो गन्ने या शुगर बीट को रिफाइन करते समय बनता है. इस प्रोसेस में शक्कर अलग हो जाता है और मोलासेस अलग हो जाता है. सफेद शक्कर में जब मोलासेस मिलाया जाता है, तब उसे ब्राउन रंग मिलता है और इसकी थोड़ी न्यूट्रिटिव वैल्यू भी बढ़ जाती है. ब्राउन शुगर में मोलासेस की वजह से कुछ मात्रा में आयरन कैल्शियम पोटेशियम जिंक कॉपर फास्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स ज्यादा हो जाते हैं.

क्या सच में ब्राउन शुगर में कम कैरोली होती है?

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ब्राउन शुगर में कम कैलरी होती है. हालांकि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर और अन्य यूनिवर्सिटी में जब इसको लेकर रिसर्च की गई तो पता चला कि ब्राउन शुगर और वाइट शुगर में एक जैसे ही कैलोरीज होती है. यह बहुत बड़ा मिथ कि ब्राउन शुगर में कम कैलरी होते हैं. इन दोनों के डाइजेस्ट होने का प्रोसेस भी एक तरह ही है.फर्क इतना है कि वाइट शुगर से ज्यादा ब्राउन शुगर में न्यूट्रिएंट्स होते है ब्राउन शुगर डायबिटीज के रोगियों के लिए सफेद चीनी की तुलना में एक बेहतर विकल्प हो सकता है लेकिन ये दावे के साथ भी नहीं कहा जा सकता इसलिए डायबिटीज के मरीज को बहुत संभलकर ब्राउन शुगर का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget