एक्सप्लोरर

हफ्ते भर काम करके थक चुके हैं तो इस तरह शरीर और दिमाग को कीजिए शांत

हफ्ते भर की थकान छुट्टी के एक दिन में दूर करना चाहते हैं तो आप इन टिप्स को अपना सकतें हैं

Relaxing Tips: आज के समय में जिम्मेदारियां और काम इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ऑफिस में काम की टेंशन, ट्रैवल में थकान, घर की जिम्मेदारियां आपको बुरी तरह से थका देता है, खुद के लिए वक्त ही नहीं मिलता, ऐसे में आप हफ्ते भर की थकान छुट्टी के एक दिन में दूर करना चाहते हैं तो आप इन टिप्स को अपना सकतें हैं

शॉवर लें: छुट्टी वाले दिन खुद को पूरी तरह से रिलैक्स करना चाहते हैं तो आपको दिन की शुरुआत बाथ लेने से करनी चाहिए , रोजाना भागदौड़ और ऑफिस के चक्कर में आप ठीक से बाथ नहीं ले पाते हैं ऐसे में एक दिन अपने लिए वक्त निकालिए ताकि उस दिन हफ्ते भर की थकान दूर हो जाए और आप काफी रिफ्रेश महसूस करें. ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी और अगली सुबह आप तरोताजा उठकर काम के लिए जा पाएंगे. संभव हो तो गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर को डुबोएं. इससे तनाव दूर होता है और दिमाग को शांति मिलती है.

फोन से दूरी बनाएं: काम से बहुत ज्यादा थक गए हैं और छुट्टी के दिन खुद को रिलैक्स और शांत रखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले फोन से दूरी बना लेनी चाहिए. आप अपना फोन बंद कर दें, बिल्कुल जरूरत के मुताबिक ही फोन के करीब जाए, ऐसा ना हो कि आप मूवी या फिर चैटिंग के लिए फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसा करने से आप खुद को रिलैक्स नहीं कर पाएंगे. पूरे दिन ना सही लेकिन कुछ घंटे से दूरी बना ले. आपकी थकान अपने आप खुद फुर जाएगी और आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे, क्योंकि जब आप फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपका वक्त कैसे निकल जाता है आपको पता ही नहीं चलता और आप अपने लिए टाइम ही नहीं निकल पाते. ऐसे में जरूरी है कि स्क्रीन टाइम कम करके रिलैक्स करें.

एक्सरसाइज करें: ऑफिस से छुट्टी हो तो आप  योगा और  एक्सरसाइज वक्त लेकर करें. इससे भी आप खुद को  शारीरिक और मानसिक तौर पर शांत कर सकते हैं. दरअसल जब पसीना बहाता है तो इससे आपके काम का तनाव काफी हद तक कम हो जाता है. आपका स्टेमिना बढ़ता है और आगे के लिए आप खुद को बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार कर पाते हैं.

बाहर घूमने जाएं: फैमिली के साथ वक्त बिताने से, बातचीत करने से भी आपका दिमाग रिलैक्स होता है. ऐसे में छुट्टी वाले दिन कहीं  टूर प्लान कर लें या फिर परिवार या दोस्तों के साथ डिनर का प्लान बनाएं.साथ वक्त बिताने से आप हल्का महसूस करेंगे.

म्यूजिक सुनें या पसंदीदा शो देखें:काम से फ्री हो तो खुद को रिलैक्स करने के लिए टीवी पर अपना मन पसंदीदा शो देख सकते हैं. अपने कलेक्शन में से सूथिंग म्यूजिक सुने इससे आपका स्ट्रेस रफूचक्कर हो जाएगा.और आपको सुकून पहुंचाएगा.

जो दिल चाहे वो करें:रोजाना ऑफिस में बॉस के हुकुम से काम कर करके आप मशीन बन गए हैं, तो छुट्टी वाले दिन आप वही करें जो आपका दिल करे, जो आपको बेहद पसंद हो. आप म्यूजिक सुने, किताब पढ़ने, गिटार बजाए, अपने मनपसंदीदा शो देखें, दोस्तों के साथ घूमने जाएं, बाइक राइड पर जाएं. यह 1 दिन में की गई सारी एक्टिविटीज आपके हफ्ते भर की थकान दूर कर सकती है और आपको आपके काम के प्रति और भी प्रोडक्टिव बना सकता है.

ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? ये हो सकती है वजह
खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? ये हो सकती है वजह
नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget