Egg For Health: सफेद या भूरा? जानिए सेहत के लिए किस रंग का अंडा है ज्यादा फायदेमंद
सर्दियों के आते ही अंडो का सेवन बढ़ जाता है. लोग सुबह नाश्ते में अंडे को शामिल करते हैं क्योंकि ये दिन भर शरीर को एनर्जी तो देता ही है. साथ ही गर्म भी रखता है.

Brown or white egg: बचपन से ही ये बात हमारे दिमाग में घर कर गई है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. बच्चे हो बड़े हो या बुजुर्ग, हर कोई नाश्ते में अंडा खाना पसंद करता है. विशेषकर अगर मौसम सर्दियों का हो तो इनका महत्व और बढ़ जाता है. सर्दियों में अंडे न केवल शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं बल्कि, दिनभर एनर्जी भी बनाए रखते हैं. अंडो को लेकर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर भूरा अंडा या सफेद अंडा, कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है. आइए जानते हैं आखिर किस रंग का अंडा सेहत के लिए वरदान है.
शेफ कुणाल कपूर ने बताया कि अंडे का रंग मुर्गी के पंख के रंग से निर्धारित होता है. यदि मुर्गी भूरे पंख की होगी तो उसके अंडे भूरे होंगे. वहीं, अगर सफेद पंख वाली मुर्गी है तो उसके अंडे सफेद होंग. उनकी इस बात पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर मनीरा धस्माना ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि अंडे के छिलके का रंग उन पिगमेंट पर निर्भर करता है जो मुर्गी पैदा करती है, जो मुख्य रूप से प्रोटोपॉर्फिरिन है.
https://www.instagram.com/reel/ClK4V4Rutdk/?utm_source=ig_web_copy_link
कौन सा पौष्टिक रूप से ज्यादा समृद्ध
इंडियन डायटेटिक एसोसिएशन की डॉ. मिकिता गांधी ने कहा कि अंडों का पोषण प्रोफाइल कमोबेश एक जैसा ही है. इनमें पूर्ण प्रोटीन है और कैलोरी की मात्रा कम होती है. अंडे में कुछ विटामिन और खनिज जैसे कोलीन, फोलेट, आयरन, जिंक, विटामिन बी 12, विटामिन ए और सेलेनियम नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि अंडे का पोषण इस बात पर निर्भर करता है कि मुर्गी किस वातावरण में रह रही है.
डॉक्टर गांधी ने कहा कि ज्यादातर लोग सफेद अंडो के बजाय ब्राउन अंडे खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह स्वस्थ और जैविक हैं. मिकिता गांधी ने कहा कि खोल के रंग की परवाह किए बिना पोषण प्रोफाइल दोनों ही प्रकार के अंडों में एक समान है. सफेद अंडो के बजाय भूरे रंग के अंडे ज्यादा महंगे इसलिए होते है क्योंकि भूरे रंग के अंडे देने वाली मुर्गी की नस्ल बड़ी और कम अंडे देने वाली होती है. इस वजह से इसकी सेल्लिंग कॉस्ट बढ़ जाती है जिसकी वजह से ये महंगे बिकते है. उन्होंने कहा कि यदि कोई मांसाहारी है तो वह सफेद और ब्राउन दोनों ही अंडे खा सकता है और दोनों में लगभग एक जैसे ही पोषक तत्व पाए जाते हैं.
अंडे खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
-अंडे ताज़ा होने चाहिए
-अंडे फ्रिज में रखे होने चाहिए. डॉक्टर ने ये सुझाव दिया कि अगर अंडे बाहर रखे गए हैं तो इनसे बचना चाहिए
कुल मिलाकर कहें तो, अंडों के रंग के बजाय मुर्गी के डाइट में अंडों की पौष्टिकता निर्भर करती है. यदि मुर्गियां हमेशा सूर्य के संपर्क में रहती हैं और अच्छा खाना खाती हैं तो उनके अंडे ज्यादा पौष्टिक होंगे. दूसरी तरफ, यदि मुर्गियां हमेशा बंद कमरे में रहती हैं और उनका खाना अच्छा नहीं है तो अंडे हेल्दी नहीं होंगे.
यह भी पढ़े:
Paratha Recipe: इस ट्विस्ट के साथ बनाएं बहुत ही टेस्टी और सॉफ्ट गोभी का पराठा, फटाफट नोट करें रेसिपी
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )






















