एक्सप्लोरर

ये फल इन बीमारियों में दवाई की तरह काम करता है... क्या आपने कभी खाया है?

गर्मियों में पाया जाने वाला सफेद जामुन हमारे शरीर और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से ये गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है.

White Jamun Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में काले जामुन बिकना शुरू हो जाते हैं. इसके फायदे और स्वाद से तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इसका एक भाई भी है. जिसे हम सफेद जामुन के नाम से जानते हैं. बहुत सारे लोगों को इस फल की जानकारी नहीं है लेकिन यकीन मानिए ये सफेद जामुन काफी गुणकारी होते हैं. इसे लोग अलग-अलग नाम से भी जानते हैं. जैसे वैक्स एप्पल, जावा एप्पल, रोज एप्पल, वगैरा-वगैरा...गर्मियों में पाया जाने वाला ये फल हमारे शरीर और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से ये गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है. आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में.

सफेद जामुन के फायदे

1.सफेद जामुन में पानी की अच्छी मात्रा होती है और इसमें डाइटरी फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है. इस वजह से ये पाचन समस्याओं से निपटने में मदद करता है. ये पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. ये इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को भी दूर करने में मदद कर सकता है.

2.आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है. दरअसल सफेद जामुन विटामिन ए से भरपूर होने के कारण आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. ये उन पर तनाव कम करता है. उन्हें ठंडा और हाइड्रेट रखता है दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है. मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करता है.

3.सफेद जामुन विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है जो एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बहुत सारे स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं.

4.सफेद जामुन के सबसे बड़े लाभों में से एक ये है कि ये मधुमेह के रोगियों को खूब फायदा पहुंचाता है. सफेद जामुन ब्लड शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

5.सफेद जामुन में लगभग 93 फ़ीसदी पानी होता है.गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है. इसलिए इसका इस्तेमाल हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए किया जाता है.

6.सफेद जामुन में कैलोरी कम और फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो वजन कम करने मैं आपकी मदद कर सकता है. इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको संतुष्ट महसूस कराने में मदद करती है, जो क्रेविंग को कम करने और ओवर ईटिंग को रोकने में मदद कर सकती हैं.

7.सफेद जामुन में मौजूद नियासिन गुड़ कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने और हानिकारक ट्राइग्लिसराइड, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इस वजह से यह दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

8.सफेद जामुन विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी है. यह फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ त्वचा की टोन और बनावट में सुधार करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget