एक्सप्लोरर

Brain Health: अपने दिमाग को बनाएं एक्टिव और हेल्दी, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

अगर आपको दिमागी रुप से हेल्दी और एक्टिव रहना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जो ब्रेन को हेल्दी और एक्टिव बनाती हैं. आप खाने में अंडा, अखरोट, बादाम, हरी सब्जियां और डार्क चॉकलेट खा सकते हैं इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी.

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए रोज एक मुट्ठी बादाम खाने की सलाह दी जाती है. बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज होता है, लेकिन अगर आप बादाम नहीं खा सकते हैं तो ऐसी कई दूसरी चीजें भी हैं जिनसे आपका दिमाग तेज और सक्रिय रह सकता है. जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको विटामिंस, मिनिरल्स और पोषकतत्वों से भरपूर खाना चाहिए, उसी तरह दिमाग के लिए भी पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं. आज हम आपको ऐसे फूड्स आइट्म्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं. जानते हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें खाने से आपका दिमाग हेल्दी और एक्टिव रहेगा. 

कद्दू के बीज- कद्दू के बीज खाने से दिमाग हेल्दी और एक्टिव रहता है. कद्दू में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जिससे याद्दाश्त बढ़ती है. कद्दू एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन से भरपूर होता है. जो दिमाग को फुट ऑफ एनर्जी देने का काम करता है. कद्दू के बीच खाने से आपकी सोचने की क्षमता बेहतर होती है. बच्चों के दिमाग के विकास के लिए नियमित रुप से उन्हें कद्दू के बीज खाने के लिए दिए जाने चाहिए. 

अखरोट- रोज अखरोट खाने से दिमाग हमेशा तेज और स्वस्थ रहता है. अखरोट में कई सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग को तेज और एक्टिव बनाने में मदद करते हैं.  अखरोट में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है जिससे दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. 

हरी सब्जियां- सिर्फ मेवा ही नहीं हरी पत्तेदार सब्जियों से भी दिमाग को मजबूत बनाया जा सकता है. आपको दिमागी रूप से स्वस्थ रहने के लिए खाने में पालक, ब्रोकली और केल जैसी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इनमें विटामिन के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं. जो दिमाग की कोशिकाओं के अंदर फैट बनाते हैं और मेमोरी पावर बढ़ाने का काम करते हैं. 

अंडा- प्रोटीन से भरपूर अंडा शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी बेहतरीन फूड है. अंडे में विटामिन बी और कोलीन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिससे दिमाग फिट और हेल्दी रहता है. अंडे में पाया जाने वाला विटामिन बी डिप्रेशन और चिंता को दूर करता है. वहीं कोलीन दिमागी की शक्ति बढ़ाने का काम करता है. 

डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट खाने में जितनी टेस्टी होती है फायदे भी उतने ही देती हैं. डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग भी स्वस्थ रहता है. डार्क चॉकलेट कोको से बनता है जिसमें फ्लेवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है. डार्क चॉकलेट एंग्जायटी, तनाव और अवसाद को दूर करने में मदद करती है. दिमागी तौर पर स्वस्थ रहने के लिए आप रोज डार्क चॉकलेट खा सकते हैं. 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget