एक्सप्लोरर

Processed Meat And Heart Disease: रोजाना खाते हैं लाल मांस तो हो जाएगी यह बीमारी, नॉन वेज लवर्स को डरा देगी यह स्टडी

Bacon And Diabetes Risk: आजकल भी भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम खाने पीने की चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, ऐसे में हम कई ऐसी चीजें खा लेते हैं जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

Is Red Meat Healthy or Not: रेड मीट हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. आमतौर पर लाल मांस उस मांस को कहा जाता है जो कच्चा होने पर लाल दिखाई देता है और चार पैरों वाले जानवरों से मिलता है. इसमें बीफ, वील, पोर्क, लैम्ब और हिरण का मांस शामिल है. डाइटिशियन कीर्सन पेट्रुज़ी के मुताबिक, लाल मांस का रंग इसमें मौजूद मायोग्लोबिन नामक प्रोटीन की अधिक मात्रा के कारण होता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

लाल मांस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लाल मांस पोषण से भरपूर माना जाता है. यह विटामिन B12 का मुख्य स्रोत है, जो हमारे खून और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, बी-विटामिन्स, सेलेनियम और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. रेड मीट प्रोटीन से भी भरपूर होता है और यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जबकि पौधों से मिलने वाला प्रोटीन इतनी आसानी से नहीं पचता. एक आउंस (लगभग 28 ग्राम) लाल मांस में करीब 7 ग्राम प्रोटीन होता है. यानी 6 आउंस की स्टेक खाने पर लगभग 42 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो सीडीसी (CDC) की डेली प्रोटीन आवश्यकता के लगभग बराबर है. इसी कारण कई हेल्थ डाइट्स में लाल मांस को शामिल करने की सलाह दी जाती है.

लाल मांस के नुकसान क्या हैं?

हालांकि लाल मांस पोषण देता है, लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा नहीं खाना चाहिए. खासतौर पर प्रोसेस्ड रेड मीट यानी प्रसंस्कृत लाल मांस सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है. इसमें हैम, बेकन और सलामी शामिल हैं. इनमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है.

रिसर्च क्या कहती है?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में पाया गया कि रोज़ाना 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट (जैसे बेकन या हैम) खाने से दिल की बीमारी का खतरा 18 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में छपे शोध के अनुसार, 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट (यानी सिर्फ 2 स्लाइस हैम) रोजाना खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है.

कोलेस्ट्रॉल और कैंसर का खतरा

रेड मीट का एक और नुकसान यह है कि यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है. इसके अलावा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने रेड मीट को ग्रुप 2A कार्सिनोजन की श्रेणी में रखा है. यानी इसका अधिक सेवन इंसानों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. रेड मीट पोषण का अच्छा स्रोत है और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन हैम, बेकन और सलामी जैसे प्रोसेस्ड मीट का नियमित सेवन दिल की बीमारियों, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लाल मांस का सेवन सीमित मात्रा में ही करें और संभव हो तो ताजे व कम वसा वाले मांस को चुनें.

इसे भी पढ़ें- Why Paracetamol Is Not Reducing Fever: डोलो-650 और पैरासिटामोल से बुखार नहीं उतर रहा, जानें इस मौसम में क्यों नहीं काम कर रही दवा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget