एक्सप्लोरर

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

Vitamin For Health: स्वस्थ रहने के लिए आपको डाइट में विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए. शरीर में विटामिन की कमी होने पर आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. ये हैं शरीर के लिए जरूरी विटामिन.

Important Vitamin: लंबे समय तक स्वस्थ और जवां बने रहने के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. हमें अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को सभी विटामिन (Vitamin) मिल सकें. विटामिन्स हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं. शरीर में विटामिन की कमी होने इम्यूनिटी कमजोर (Immunity) होने लगती है. हड्डियों (Bones Health) को मजबूत बनाने, मांसपेशियों (Muscles) और त्वचा (Skin) को स्वस्थ रखने  के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है. अगर शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं. हालांकि उचित खान-पान और जीवनशैली से आप शरीर में जरूरी विटामिन की कमी हो पूरा कर सकते हैं. जानते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन कौन से हैं और उनके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं. 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन (Vitamins For Health)


Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

1- Vitamin A- आंखों को स्वस्थ रखने, संक्रमण से बचने, सूजन दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है. स्वस्थ रहने के लिए आपको डाइट में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. आप विटामिन ए के लिए खाने में हरी सब्जियां, पालक, शिमला मिर्च, शकरकंद, गाजर, पपीता, आम, दूध, दही और पनीर शामिल करें. 

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

2- Vitamin B- शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है. विटामिन बी कुल 8 प्रकार के होते हैं. विटामिन बी से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है. आंखों, त्वचा और बालों की समस्या दूर होती है. नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में भी विटामिन बी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन डी के प्रोकृतिक स्रोत अंडा, सोयाबीन, टमाटर, अखरोट, बादाम, गेंहू, ओट्स, चिकन, फिश, दूध जैसे खाद्य पदार्थ हैं.

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

3- Vitamin C- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी सबसे जरूरी है. विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. बाल, त्वचा, नाखून और संक्रमण से बचाने में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन सी के लिए आप आहार में खट्टे फल और हरी सब्जियों खा सकते हैं. आप संतरा, नींबू, अमरुद, कीवी, स्ट्रॉबेरी, लीची, पपीता, पालक, ब्रोकली, केल, शिमला मिर्च जैसी चीजें खा सकते हैं. 

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

4- Vitamin D- विटामिन डी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. इससे इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद मिलती है. सूरज के रौशनी के अलावा फिश, दूध, पनीर, अंडा, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

5- Vitamin E- बालों और त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी है. विटामिन ई शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. इससे दिल की धमनियों में खून के थक्के बनने से रोका जा सकता है. इसके अलावा एजिंग को रोकने के लिए भी विटामिन ई बहुत जरूरी है. आप विटामिन ई के लिए बादाम, मूंगफली, पालक, शिमला मिर्च और आम जैसे फल खा सकते हैं.

Vitamin For Health: आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, क्या आपके आहार में शामिल हैं ये विटामिन?

6- Vitamin K- विटामिन के शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. आपको हार्ट (Heart) और फेफड़ों की मसल्स (Lungs Muscles) के इलास्टिक फाइबर को बनाए रखने के लिए भी विटामिन के जरूरी है. विटामिन के से भरपूर स्रोत के तौर पर आप अपने आहार में ब्रोकली, केला, एवोकाडो, नट्स, अंडा और बैरीज शामिल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन है जरूरी, जानिए फायदे और प्रोटीन की कमी होने पर क्या लक्षण नज़र आते हैं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget