एक्सप्लोरर

Hypertension: गलतफहमी न पालें... आंखों से लेकर दिल की धड़कन तक रोक सकता है 'साइलेंट किलर', आज ही जान लें ये 8 बातें

आजकल की लाइफस्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर एकदम सामान्य बीमारी बन चुका है. यह साइलेंट किलर की तरह लोगों को अपना शिकार बना रहा है. जानें यह कितना खतरनाक है?

आज की रफ्तार भरी जिंदगी में हम अपने ब्लड के प्रेशर का ख्याल करना भूल जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के रूप में सामने आता है. ह्यूमन बॉडी में ये प्रॉब्लम अब सामान्य होती जा रही है, लेकिन इस 'साइलेंट किलर' को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ये कब आपके दिल से लेकर आंखों तक को नुकसान पहुंचा देगा, पता भी नहीं चलेगा. जब तक जानकारी होती है काफी देर हो जाती है. ऐसे में हाई बीपी को लेकर उन मिथक से पर्दा हटाना आवश्यक है, जिसके बहकावे में आकर लोग इसे प्रॉब्लम को अनदेखा कर देते हैं और बाद में सीरियस डिजीज के ​शिकार हो जाते हैं.

1. अगर लक्षण नहीं तो हाई ब्लड प्रेशर नहीं

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट डिजीज है. कई केसेज में कोई स्पष्ट लक्षण नजर नहीं आता. फिर भी यह शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रहा होता है. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि रेग्युलर चेकअप करते रहें.

2. सिर्फ बुज़ुर्गों को होती है दिक्कत

हाइपरटेंशन युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है. खराब खानपान, स्ट्रेस, सुस्त लाइफस्टाइल के चलते युवाओं में तेजी से हाइपरटेंशन के केस बढ़ रहे हैं.

3. स्ट्रोक तक आ सकता है

हाइपरटेंशन अक्सर असिंप्टोमेटिक होता है. यानी इसके लक्षण नजर नहीं आते. इसके चलते अनकंट्रोल्ड हाई ब्लड प्रेशर गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम जैसे हार्ट डिजीज ओर स्ट्रोक की वजह बन सकता है.

4. कोई प्रॉब्लम नहीं तो हाई बीपी खतरनाक नहीं

ऐसा नहीं है. अंकट्रोल्ड हाइपरटेंशन आर्टरीज डैमेज करने के साथ हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकता है. किडनी डिजीज और आंखों से देखने में भी परेशानी हो सकती है.

5. नमक छोड़ने से हाई ब्लड प्रेशर से बचाव

नमक में सोडियम पाया जाता है. सोडियम कम करने से मदद तो मिलती है, लेकिन स्ट्रेस, वजन, जेनेटिक कारण का भी हाई ब्लड प्रेशर में अहम रोल होता है. बैलेंस्ट डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से हाई बीपी से बचाव किया जा सकता है.

6. दवा लेने पर चेक न करें बीपी?

ऐसा बिल्कुल भी न करें. मेडिसिन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करती है. वहीं, रेग्यूलर माॅनिटरिंग और लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर लंबे समय तक हाई बीपी को कंट्रोल करने के साथ किसी भी तरह के हेल्थ कॉम्पलिकेशंस से बचा जा सकता है.

7. कैफीन से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है

कैफीन टेंपेरेरी रूप से हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है, लेकिन यह अधिकांश लोगों में क्रोनिक हाई ब्लड प्रेशर का कारण नहीं बनता है.

8. हाई ब्लड प्रेशर जेनेटिक, इससे बचा नहीं जा सकता

हाई ब्लड प्रेशर के लिए जेनेटिक रीजन अहम भूमिका निभाता है, लेकिन हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर हाई बीपी के रिस्क को कम करने के साथ इसे नॉर्मल रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दवा लेने के बाद भी बिगड़ रही तबीयत... चपेट में तो नहीं ले रहा AMR, जानें कितनी खतरनाक है यह ​स्थिति?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget