एक्सप्लोरर

अगर आप सोने से पहले गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो जानिए पेट में गैस बनने की क्या है वजह, क्या है उपाय

अगर आप बिस्तर पर सोने से पहले गैस की समस्या से परेशान हो जाते हैं और नींद नहीं आती तो ये आम बात है. ज्यादातर लोगों को रात में खाना खाने के बाद गैस बनती है जानिए क्या है गैस बनने की वजह और कैसे इससे छुटकारा पाएं.

अगर आपको अक्सर रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस होती है, ठीक से नींद नहीं आती, पेट फूलता है तो समझ जाएये कि आपको गैस की समस्या से ऐसा हो रहा है. दरअसल गैस की समस्या आपको बहुत असहज बना देती है. जब तक ये गैस पास नहीं होती ठीक से नींद नहीं आ सकती. ज्यादा गैस बनने से पेट में दर्द भी हो सकता है इसके अलावा आपको पेट में जलन भी महसूस हो सकती है. दिन के मुकाबले रात को खाना खाने के बाद या सोते वक्त लोगों ज्यादा गैस बनती है इसके पीछे कई वजह हैं. तो आएये जानते हैं रात के वक्त गैस बनने के तीन प्रमुख कारण कौन-कौन से हैं और कैसे उनसे बचाव किया जा सकता है.

रात को गैस बनने का कारण 1- वैसे तो शरीर में गैस बनना सामान्य है. पेट में खाना पचाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया पूरे दिन हमारे पाचन तंत्र में गैस बनाने का काम करते हैं. जिसमें से कुछ गैसों को बैक्टीरिया अवशोषित कर लेते हैं. जबकि कुछ को फार्टिंग और रबिंग से शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है. खाना खाने के बाद जब उसे पचाने का काम शुरु होता है तो पेट में तेजी से गैस बनती है. ऐसे में अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है तो ज्यादा गैस बनने लगती है. अगर आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस बनने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है.
2- खाने को अच्छी तरह से पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को करीब 6 घंटे लगते हैं. आप लंच सहित पिछले 6 घंटों में जो कुछ भी खा चुके हैं, उसकी वजह से भी आपके पेट में गैस बन सकती है. फिर चाहे आपने रात में खाना कितना भी हल्का क्यों न खाया हो. आपको रात में सोते वक्त पेट फूलने का अहसास हो सकता है. 3- रात में गैस बनने के पीछे एक और वजह है हाई-फाइबर फूड. हाई फाइबर वाला खाना पचने में समय लेता है और गैस भी बनाता है. आप रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज न खाएं. हालांकि पाचन के लिए ये खाना अच्छा रहता है लेकिन इन्हें पचाने में काफी वक्त लगता है तो कोशिश करें इन चीजों को रात को न खाएं.
रात को गैस से बचने के लिए क्या करें?
1- रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें. खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है. अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो खाना खाने के बाद रोज मिनट तक टहलने की आदत बना लें.
2- खाने को पचाने में पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दिन भर में आपको कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. खाने को पचाने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए पर्याप्त पानी पिएं. कम पानी पीने से रात को गैस की समस्या बढ़ सकती है.
3- खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए. दो मील के बीच ज्यादा अंतर होने से या कम अंतर होने से भी गैस की समस्या होने लगती है. खाने के बीच ज्यादा अंतर होने से भी तेजी से गैस बनने लगती है. इससे बचने के लिए अपने खाने के बीत कुछ न कुछ सुपाच्य खते रहें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget