एक्सप्लोरर

क्या आपके अंगूठे या अंगुलियों के पास से निकल रही है चमड़ी? ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं

How To Cure Peeling Skin:अगर आपके उंगलियों के आस पास की स्किन ड्राई होकर उखड़ने लगती है तो परेशान ना हों बस ये घरेलू उपाय अपनाएं..

How To Cure Peeling Skin: अक्सर आपने गौर किया होगा की अंगूठी या उंगलियों के पास से चमड़ी निकल रही होती है.ऐसा अक्सर गर्मियों में होता है, इससे हाथ भी अच्छे नहीं दिखाई देते हैं और दर्द भी महसूस होता है, थोड़ी बहुत चमड़ी उखड़ती है तो लोग इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर ये ज्यादा उखड़ने लगती है तो परेशानी का सबब बन जाती है. इसमें छनछनाहट महसूस होती है. दरअसल ऐसा ड्राइनेस की वजह से होता है. अगर आपके हाथ अधिकतर गीले रहते हैं तो इससे त्वचा ड्राई हो जाती है.अगर आपकी मुंह से नाखून चबाने या काटने की आदत है तो इससे आपके नाखून क्यूटिकल्स और आस-पास की त्वचा को हानि पहुंचती है.कुछ लोग खाल को दातों से खींच देते हैं जिससे परेशानी और भी बढ़ जाती है यहां तक कि खून भी निकल आता है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं.

ऐसे करें ड्राई स्किन का इलाज

केले -केले से आप ट्रीटमेंट कर सकते हैं. केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डीप मॉइस्ट्राइज करती है और ड्राइनेस को दूर करती है. इसका लेप आप हाथों में भी लगा सकते हैं.ये anti-inflammatory होता है.जिससे सूजन भी कम हो जाती है. इसके लिए आप एक कटोरी में केले के पेस्ट और दूध को अच्छी तरह से मिक्स करें. इस मिश्रण को नाखून के पास की उखड़ी हुई ड्राई खाल पर लगाएं. 5 मिनट बाद हाथों को वॉश कर लें,ऐसा रोज करने से खाल मुलायम पड़कर खुद निकल जाएंगे और त्वचा की ड्राइनेस भी दूर हो जाएगी.

दूध प्रभावित जगह पर आप दूध भी लगा सकते हैं. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. यह त्वचा को सॉफ्ट स्मूथ और ग्लोइंग बनाता है. साथ ही एंटीबैक्टीरियल होने की वजह से त्वचा पर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होने देता है. इसके लिए आप एक कटोरी में दूध लें और इसमें गुलाब जल मिला दें. अब इस मिश्रण में 5 मिनट के लिए उंगलियों को डिप करके रखें. इसके बाद हाथों को टॉवल से पोछ लें. दिन में ऐसा दो से तीन बार करें ऐसा करने से 2 दिन में ही आपकी समस्या ठीक हो सकती है.

गुनगुने पानी- गुनगुने पानीसे करें केयर-नाखून के आसपास के स्किन निकल रही है तो आप दिन में कम से कम एक या दो बार हाथों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखें. आप करीब 10 मिनट के लिए अपने हाथों को पानी में डालकर बैठ जाएं इससे भी राहत मिलेगी.

ऑलिव ऑयल- रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से नाखून और आसपास की स्किन की मसाज करें. आप इसकी जगह पर पैट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

शहद लगाएं-आप शहद से भी समस्या में आराम पा सकते हैं.शहद त्वचा के लिए बेस्ट मॉइश्चराइजर होता है.शहद को नाखूनों के पास उखड़ी हुई खाल पर लगाएं.5 मिनट के लिए शहद को लगा रहने दें फिर उंगलियों को पानी से साफ कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से आपको बहुत जल्द आराम मिल जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget