एक्सप्लोरर

पुराने मटमैले बर्तनों को कैसे बनाएं नया? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, झट से निकलेंगे जिद्दी दाग

भोजन के कुछ ऐसे जिद्दी दाग होते हैं, जिन्हें जितना भी घिस लिया जाए, ये बने ही रहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पुराने बर्तनों की रंगत को निखार सकते हैं

कई लोग घर में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. भारतीय रसोई में सालों से ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. ये बर्तन तब तक यूज़ किए जाते हैं, जब तक कि ये टूट न जाएं और हद से ज्यादा काले न पड़ जाएं. इन बर्तनों की लाइफ लंबी होती है, इसलिए इनका इस्तेमाल कई सालों तक किया जाता है. हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि इनकी चमक खोने लगती है और भोजन के दाग इन्हें काला बना देते हैं. भोजन के कुछ ऐसे जिद्दी दाग होते हैं, जिन्हें जितना भी घिस लिया जाए, ये बने ही रहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने पुराने बर्तनों की रंगत को निखार सकते हैं और उनसे जिद्दी दाग आसानी से हटा सकते हैं. 

कैसे वापस लाएं बर्तनों की चमक?

1. बॉइलिंग मेथड: कई बार खाना पकाते वक्त बर्तन जल जाते हैं, जिसकी वजह से इसमें जिद्दी दाग बन जाते हैं. इन दागों को छुड़ाने में बहुत मेहनत लगती है. आपको जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए इसमें सबसे पहले पानी डालना है और उसे गर्म करने के लिए स्टोव पर रखना है. पानी को 10 से 15 मिनट तक उबालें. फिर गैस बंद कर दें. जले हुए बर्तन को गैस से उतारकर कुछ देर के लिए साइड में रख दें. ऐसा करने से बर्तन पर चिपका हुआ खाना ढीला पड़ जाएगा और हल्का रगड़ने से निकल जाएगा.

2. बेकिंग सोडा और पानी डालें: स्टेनलेस स्टील के बर्तन को लंबे समय तक बनाए रखना आसान होता है. हालांकि कभी-कभी इनमें खुरदरे भूरे दाग हो जाते हैं, जिन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे बर्तनों को साफ करने में बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा पानी उबालना है. अब बर्तन को एक बड़े टब में रखकर इसके ऊपर बेकिंग सोडा डालना है. इसके बाद गंदे बर्तन पर गर्म पानी डालें और 15-20 मिनट के लिए इसे डुबा रहने दें. फिर पानी के भीतर ही बर्तन को अच्छे से रगड़ें. इससे दाग निकालने में आसानी होगी.

3. सिरके का इस्तेमाल: जब हम कड़ाही या इलेक्ट्रिक कैटल में पानी उबालते हैं तो इसमें कई बार सफेद दाग बनने लग जाते हैं. इन दागों से छुटकारा पाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस बर्तन में 1 से 2 चम्मच सिरका डालना है और फिर गर्म पानी डालना है. ऐसा करने के बाद इसे ढककर 15-20 मिनिट के लिए छोड़ दीजिए. फिर बर्तन को अच्छे से धो लीजिए.

4. नींबू: नींबू का रस भी पुराने स्टेनलेस स्टील को नया दिखा सकता है. सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ लें. फिर इस पेस्ट को स्पंज की मदद से बर्तनों पर रगड़ें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गर्म पानी से धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: World Health Day: रेगुलर 'फुल बॉडी हेल्थ चेकअप' कराना क्यों है जरूरी? जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget