एक्सप्लोरर

Eye Care Tips: प्रदूषण से आंखों में जलन और खुजली बढ़ गई है, इन घरेलू उपाय से मिलेगा तुरंत आराम

Pollution Effect On Eyes Redness And Burning: प्रदूषण से आंख में जलन, खुजली या ड्राइनेस की समस्या काफी होती हैं.

Pollution Effect On Eyes: दिवाली के बाद दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है. सर्दियों के शुरू होते ही लोग बढ़ते प्रदूषण से परेशान होने लगते हैं. प्रदूषण की वजह से आखों में जलन, खुजली या आंखे लाल होने की समस्या हो जाती है. जिन लोगों को ज्यादा परेशानी होने लगती है वो डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन कई लोग घरेलू उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं. आज हम आपको प्रदूषण की वजह से आंखों में होने वाली जलन के लिए कुछ घरेलू और असरदार उपाय बता रहे हैं. जानते हैं आंखों में जलन होने पर आपको क्या करना चाहिए?

1- ठंडा पानी- आंख में कोई भी परेशानी होने पर सबसे पहले आपको ठंडे पानी से धोना चाहिए. इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा. आंख बंद कर लें और साफ ठंडे में कपड़ा गीला करके पलकों पर रख लें. आप चाहें तो ठंडे पानी के छींटे भी आंख में मार सकते हैं. 

2- गुलाब जल- आंखों में जलन और ड्राइनेस को कम करने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉटन में गुलाब जल लेकर आंखों पर रोज लगाएं. इसे आई पैक के तौर पर रोज इस्तेमाल करने से आंखों को ठंडक मिलेगी. आप आंखों में गुलाब जल की ड्रॉप भी डाल सकते हैं.

3- धनिया के बीज- आंख में अगर किसी तरह का इनफेक्शन हुआ है तो भी धनिया का पानी लगा लें. धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आंखों की खुजली कम हो जाती है. साथ ही धनिया में मॉइस्चराइजिंग गुण भी पाए जाते हैं जिससे सूखापन भी खत्म होता है. आप 1 कप पानी उबालें और उसमें 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज डालें. अब पानी को ठंडा होने पर आंखों धो लें. 

4- सौंफ के बीज- आंखों में ड्राइनेस की समस्या होने पर सौंफ के बीज भी बहुत फायदेमंद हैं. सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं. जिससे  आंखों की परेशानी ठीक हो जाती हैं. आप एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज डालकर उबा लें. पानी को ठंडा होने पर रुई से पलकों पर रखें. 15 मिनट तक इसे छोड़ दें. आपको काफी आराम मिलेगा. 

5- एलोवेरा जूस- एलोवेरा जूस का इस्तेमाल आंख में किसी तरह की परेशानी होने पर भी किया जाता है. आप 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें अब इसमें आधा कप पानी और बर्फ डालकर पीस लें. अब इस जूस को कॉटन के सहारे पलकों पर लगाएं. ऐसा एक दो बार करने पर ही आपको आराम मिल जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए इस तरह करें अलसी का सेवन, तुरंत दिखेगा असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget