एक्सप्लोरर

बारिश का मौसम और बढ़ता खतरा, हेपेटाइटिस से बचने के लिए 5 जरूरी टिप्स

Hepatitis Prevention Tips in Monsoon: मानसून में हेपेटाइटिस से बचने के लिए साफ पानी, सही खानपान और सफाई बेहद जरूरी है. वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है.

Hepatitis Prevention Tips in Monsoon: बारिश के मौसम में बीमारियां बढ़ जाती हैं. खासतौर पर हेपेटाइटिस ए और ई, जो संक्रमित पानी या खाने से आसानी से फैल जाते हैं. लीवर को प्रभावित करने वाली इस बीमारी से बचने के लिए हमें कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं मानसून में हेपेटाइटिस से बचाव के 5 सबसे जरूरी उपाय.

साफ पानी पिएं

हेपेटाइटिस ए और ई का सबसे बड़ा कारण है दूषित पानी. इसलिए बारिश के मौसम में नल का या बाहर का पानी सीधे पीना बिल्कुल न करें. हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें. अगर बाहर हैं तो बोतलबंद सील्ड पानी लें और उसके सील पैक पर ध्यान दें.

ये भी पढ़े- Liver Disease Warning: लिवर की दुश्मन हैं ये 3 चीजें, क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बाहर का खाना खाने से बचें

मानसून में सड़क किनारे या खुले में मिलने वाला खाना जल्दी संक्रमित हो जाता है. गोलगप्पे, चाट, कटे हुए फल या गीला तला-भुना खाना हेपेटाइटिस को न्योता दे सकता है. कोशिश करें कि इस मौसम में घर का ताजा और गर्म खाना ही खाएं.

हाथ धोने की आदत को न करें नजरअंदाज

बारिश में कीचड़ और गंदगी से संक्रमण का खतरा बहुत ज़्यादा होता है. ऐसे में हर बार खाना खाने से पहले और टॉयलेट के बाद साबुन से हाथ धोना या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना बेहद ज़रूरी है. यह एक छोटी सी आदत बड़े रोगों से बचा सकती है.

गीले कपड़ों में देर तक न रहे

मानसून में भीगना भले ही रोमांटिक लगे, लेकिन गीले कपड़ों में देर तक रहना आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करता है. कमजोर इम्यून सिस्टम हेपेटाइटिस जैसे इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकता है. भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और शरीर को गर्म रखें.

वैक्सीनेशन जरूरी है

हेपेटाइटिस ए और बी की वैक्सीन उपलब्ध है और यह काफी हद तक सुरक्षा देती है. अगर आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है तो डॉक्टर से सलाह लें और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं. खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों को यह सुरक्षा देना बेहद ज़रूरी है.

मानसून का मजा तभी है जब सेहत भी साथ दे. इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. हेपेटाइटिस जैसी बीमारी को हल्के में न लें और इन 5 आसान से टिप्स को अपनाकर इस बरसात को बनाएं हेल्दी.

ये भी पढ़ें: क्या काली ब्रा पहनने से भी हो जाता है कैंसर? डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी है हकीकत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget