एक्सप्लोरर

दिल रहेगा हेल्दी, बीमारियां होंगी 'छूमंतर', बस लाइफस्टाइल में करें ये 5 जरूरी बदलाव

दुनियाभर में दिल संबंधी रोगों की वजह से हर साल 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हालांकि, अगर लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव किया जाए, तो इससे बचा जा सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि कार्डिवस्कुलर बीमारियों यानी दिल संबंधी रोगों की वजह से दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. दुनियाभर में हर साल 1.7 करोड़ लोग दिल संबंधी बीमारियों की वजह से मारे जाते हैं. पांच में चार लोगों की मौत हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती है. मरने वाले लोगों में से एक तिहाई की मौत 70 साल की उम्र से पहले हो जाती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि हार्ट अटैक और दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है?

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के मुताबिक, लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने और हेल्दी लाइफ जीने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इन बदलावों की जरूरत क्या है, जिनके जरिए दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. दरअसल, आपको ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को हमेशा ठीक रखना है. हम आपको बताते हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं.

रेगुलर एक्सरसाइज करना

दिल संबंधी बीमारियों से बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर बहुत ही अच्छा असर देखने को मिलेगा. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल एक्सरसाइज से स्थिर रहेगा. आपको हर रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए. 

स्मोकिंग बंद करना

अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो आपको ऐसा करना बंद करना होगा. सिगरेट पीने से कई तरह के रोग होने का खतरा होता है. सिगरेट की वजह से दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर कोई सिगरेट नहीं पीता है, तो अच्छी बात है. लेकिन अगर कोई अभी इसे पी रहा है, तो इसे तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए. 

वजन को कंट्रोल करना

CDC ने बताया कि दिल संबंधी बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा अधिक वजन वाले लोगों को होता है. ऐसे में अपने वजन को चेक करना बहुत ज्यादा जरूरी है. अगर आपको नहीं मालूम है कि आपके शरीर का वजन कितना होना चाहिए, तो आप बीएमआई करा सकते हैं. ज्यादा वजन होने की वजह से आपके दिल और रक्त वाहिकाओं पर खासा असर होता है. 

हेल्दी फूड और ड्रिंक्स लेना

अगर आपको हेल्दी लाइफस्टाइल जीनी है, तो आपको सबसे पहले हेल्दी फूड और ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू करना होगा. ताजे फल और सब्जियों को खाना शुरू करिए और बाहर के खाने को तो ना कह दीजिए. सिर्फ ताजे फल और सब्जियों को खाने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको नमक और चीनी की मात्रा को भी कंट्रोल करना होगा. 

रेगुलर बॉडी चेकअप करवाना

दिल संबंधी बीमारियों से बचने के लिए रेगुलर बॉडी चेकअप करवाना बहुत जरूरी है. अगर आप बॉडी चेकअप करवाते हैं, तो आपको समय रहते मालूम चल जाएगा कि आपको कौन सी समस्याएं हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Frozen Desserts Health Risk: हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता फ्रोजन डेजर्ट...! जानिए न्यूट्रीनिस्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget