एक्सप्लोरर

Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

Cataract Causes And Symptoms: दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ आंखों का लेंस धीरे-धीरे धुंधला होने लगता है, जिससे साफ दिखाई देना मुश्किल हो जाता है. चलिए इससे बचाव के उपाय बताते हैं.

How To Prevent Cataracts Naturally: आंखों की रोशनी उम्र के साथ कमजोर होना आम बात है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो इस प्रक्रिया को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है. कैटरेक्ट भी ऐसी ही एक समस्या है, जो उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखने को मिलती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कि आखिर यह दिक्कत क्यों होती है?

उम्र बढ़ने से होती है दिक्कत

दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ आंखों का लेंस धीरे-धीरे धुंधला होने लगता है, जिससे साफ दिखाई देना मुश्किल हो जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप में ज्यादा रहना, डायबिटीज का कंट्रोल में न होना और धूम्रपान की आदत. womansworld की रिपोर्ट के अनुसार, सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसके असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

धूप से बचाव

सबसे पहला और आसान तरीका है धूप से बचाव. बाहर निकलते समय सनग्लासेस और टोपी पहनने से आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाया जा सकता है. खासतौर पर UV 400 वाले चश्मे आंखों के लिए ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. खानपान भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे शिमला मिर्च, संतरा, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकोली आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.

इसे भी पढ़ें- Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके 

खाने-पीने की चीजें

इसके अलावा, रोजाना सलाद खाने की आदत भी आंखों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. पालक और केल जैसी हरी सब्जियों में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व नजर को मजबूत रखने में मदद करते हैं. अगर सलाद में बेरीज शामिल कर ली जाएं तो इसका फायदा और बढ़ जाता है. फिजिकल एक्टिविटी भी उतनी ही जरूरी है. रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, जैसे वॉक करना, आंखों की ब्लड वेसल्स को स्वस्थ बनाए रखता है और उम्र से जुड़ी समस्याओं को धीमा करता है.

मल्टीविटामिन लेना फायदेमंद

सप्लीमेंट्स की बात करें तो मल्टीविटामिन लेना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं. हालांकि, केवल एक ही विटामिन पर निर्भर रहना उतना असरदार नहीं माना जाता. दिलचस्प बात यह है कि तनाव भी आंखों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. ज्यादा तनाव से शरीर में कोर्टिसोल बढ़ता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाकर आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है.

ऐसे में छोटे-छोटे तरीके, जैसे च्युइंग गम चबाना, तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं. मोतियाबिंद को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और आंखों की देखभाल से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा फर्क डाल सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget