एक्सप्लोरर

एग फ्रीज करने के बाद हर साल कितना देना होता इनका किराया? हैरान रह जाएंगे आप

एग फ्रीजिंग को ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक महिला के एग निकाले जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले महिला को फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लेना होती है.

करियर में आगे बढ़ने की जिद, ख्वाबों को पूरा करने चाह, इसके लिए देर से शादी. कई बार तो शादी करने के बाद भी कपल्स करियर के चलते फैमिली प्लानिंग से कतराते हैं. ऐसे में उम्र बढ़ने पर रिप्रोड​क्टिव इश्यूज की आशंका रहती है. लेकिन अब साइंस ने इसका समाधान भी निकाल दिया है एग फ्रीज के रूप में. महिलाएं अपने एग फ्रीज करवा सकती हैं. बाद में इनका यूज कर गर्भधारण कर सकती हैं. लेकिन ये एग फ्रीजिंग प्रोसेस क्या है और कितना इस पर खर्चा आता है, आइए जानते हैं...

एग फ्रीजिंग प्रोसेस के बारे में जानें

एग फ्रीजिंग को ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक महिला के एग निकाले जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले महिला को फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लेना होती है. इसके बाद महिला को हार्मोनल इलाज दिया जाता है ताकि एग प्रोडक्शन बढ़ सके. फिर इस एग की जांच की जाती है. इसके बाद एग फ्रीज किए जाते हैं. फ्यूचर में प्रेग्नेंसी के लिए स्टोर किए एग इस्तेमाल किए जाते हैं. यह पूरी प्रकिया महिलाओं को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होने तक अपनी रिप्रोडक्शन कैपिसिटी बनाए रखने में मदद करती है.

कब कराने चाहिए एग फ्रीज?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एग फ्रीज करने की सबसे अच्छी उम्र अक्सर 25 से 35 साल तक होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि एग की क्वॉलिटी और क्वॉन्टिटी आमतौर पर शुरुआती से लेकर 30 की एज तक अधिक होती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ सकती है. जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है खासकर 35 साल के बाद इनमें गिरावट आने लगती है. इस दाैरान प्रेग्नेंसी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

एग फ्रीजिंग कितना सेफ?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर एग को फ्रीज करना सेफ होता है. इसके कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स होते हैं, जैसे सूजन या हार्मोन थेरेपी के कारण मूड में बदलाव. इसके रिस्क काफी कम हैं. यही कारण है कि एज फ्रीजिंग की काफी डिमांड है.

एज फ्रीजिंग का खर्च

एग फ्रीज कराने का खर्च कई ​स्थितियों पर डिपेंड करता है. एग फ्रीजिंग के दाैरान किस तरह का ट्रीटमेंट दिया गया, साथ ही शहर और एग फ्रीज सेंटर के अनुसार भी खर्चे में अंतर दिख सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो 1.5 लाख से 2.5 लाख तक का खर्चा एग फ्रीज कराने में हो सकता है.

हर साल देना होता है किराया

एग फ्रीज कराने के बाद हर वर्ष किराया देना होता है. इसे स्टोरेज चार्ज या मेंटनेंस चार्ज कहा जाता है. एग की प्राॅपर स्टोरेज और देखभाल के लिए ये चार्ज दिया जाता है. ये करीब छह हजार से 20 हजार रुपये महीने तक हो सकता है. लेकिन एग फ्रीज सेंटर और शहर के अनुसार इसमें भी वेरिएशन देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: ये 7 लक्षण दिखें तो समझ लेना आपके लाडले को हो गई डायबिटीज, तुरंत बुक करें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget