एक्सप्लोरर

कम नींद लेने की है आदत तो सांसों को हो जाएगी इतनी दिक्कत, ये बीमारियां बॉडी में बना लेंगी अपना 'घर'

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए पर्याप्त नींद लेना मुश्किल हो गया है. इसके चलते हमें कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सबसे ज्यादा जिस चीज की कुर्बानी देते हैं, वह है नींद. देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का दबाव, सोशल मीडिया या तनाव. ये सब हमारी नींद का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद की कमी सिर्फ थकान ही नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ है? मेडिकल रिसर्च बताती है कि पर्याप्त नींद न लेने वाले लोगों में हार्ट अटैक, डायबिटीज, मोटापा और मानसिक रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आइए जानते हैं, नींद और बीमारियों का क्या है गहरा रिश्ता?

नींद क्यों जरूरी है?

जब हम सोते हैं, तो शरीर रिपेयर और रिकवरी का काम करता है. दिमाग दिनभर की जानकारी को प्रोसेस करता है, मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और हार्मोन संतुलन में आते हैं. American Academy of Sleep Medicine के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

नींद की कमी से होने वाली बीमारियां

Journal of Clinical Sleep Medicine में प्रकाशित शोध के अनुसार, नींद की कमी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती है:

  • हाई ब्लड प्रेशर: कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • दिल की बीमारियां: रिसर्च बताती है कि जिन लोगों को कम नींद मिलती है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है.
  • डायबिटीज: नींद की कमी से शरीर में इंसुलिन का असर कम हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
  • मोटापा: कम सोने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन (घ्रेलिन) ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है.
  • डिप्रेशन और चिंता: नींद की कमी से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है.

कितनी नींद जरूरी है?

रिसर्च के मुताबिक, वयस्क (18-60 साल) – 7-8 घंटे, बच्चे – 9-12 घंटे, टीनेजर्स – 8-10 घंटे कम से कम नींद लेना जरूरी है वरना उनको तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपके लाइफस्टाइल पर इसका गहरा असर पड़ता है. आप कोई काम कर रहे हैं , तो उसमें आपका ध्यान नहीं लगता है. 

     अच्छी नींद के लिए टिप्स

  • सोने और उठने का समय फिक्स करें.
  • सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं.
  • कमरे का माहौल शांत और आरामदायक रखें.
  • कैफीन और स्मोकिंग से बचें, खासकर शाम के समय.

नींद सिर्फ आराम का नाम नहीं है, यह हमारे शरीर और दिमाग की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. नींद की कमी को हल्के में न लें क्योंकि यह गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है. इसलिए समय पर सोना और पर्याप्त नींद लेना सेहतमंद जिंदगी के लिए जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को देर से क्यों आते हैं पीरियड्स, क्या ये खतरनाक है?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget