एक्सप्लोरर

Alia Bhatt को पहली बार सेट पर जाने से पहले आया था पैनिक अटैक, जानें किन लोगों के साथ होता हो ऐसा

आजकल बहुत ज्यादा चिंता, घबराहट और डर रहने की वजह से पैनिक अटैक का खतरा बढ़ रहा है.इसमें सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और बेचैनी महसूस हो सकती है. यह तनाव, या मेंटल हेल्थ समस्याओं की वजह से हो सकता है.

Panic Attack : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जब करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए पहली बार शूट पर जा रही थी, तब एक दिन पहले उन्हें पैनिक अटैक आयाथा. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसके बारें में बताया था. उन्होंने बताया कि इस कंडीशन में उनके पापा महेश भट्ट ने उन्हें सामने खड़ा कर अपनी फीलिंग्स शेयर करने को कहा था. पापा का ऐसा बिहेवियर आलिया को बहुत बुरा लगा था, क्योंकि उन्हें लगा था कि उनकी हालत देख महेश भट्ट उन्हें गले लगाकर समझाएंगे.

हालांकि, आज आलिया अपनी इस प्रॉब्लम को पीछे छोड़ते हुए सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं. पैनिक अटैक से उबर पाना इतना आसान नहीं होता है. इसके लिए कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है. आइए जानते हैं आखिर पैनिक अटैक क्या होता है, किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है और इसके कारण, लक्षण क्या हैं...

पैनिक अटैक क्या है

पैनिक अटैक (Panic Attack) या पैनिक डिसऑर्डर एक तरह की मेंटल कंडीशन है, जिसमें इंसान को डर लगता है.  वह कई बार इतना ज्यादा डर जाता है कि उसे हर वक्त खौफ ही खौफ महसूस होता रहता है. उसे ऐसा महसूस होता है, जैसे वो किसी बड़ी बीमारी या परेशानी में है. पैनिक अटैक से पीड़ित शख्स की हार्ट बीट तेज रहती है. उसे अक्सर लगता रहता है कि कुछ गलत होने वाला है.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

पैनिक अटैक किन लोगों को ज्यादा आता है

ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा चिंता करते हैं या जिनकी फैमिली में किसी की मानसिक स्थिति पहले ऐसी रह चुकी है, उनमें इसकी आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे इंसान को हर पल आशंका रहती है कि अब उसके साथ क्या होने वाला है.

पैनिक अटैक के लक्षण और इसका समय

पैनिक अटैक जिस शख्स को आता है, उसे घबराहट होती है, पसीना आता है, हाथ पैरों में झनझनाहट होती है,सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं. उसे मौत या किसी अनहोनी का डर लगा रहता है. पैनिक अटैक 10 मिनट या इससे ज्यादा समय तक हो सकती है. इसके लक्षण हार्ट अटैक की तरह ही लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

पैनिक अटैक का कारण

1. इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है. यह अचानक से आता है. 

2. बहुत ज्यादा मेंटल प्रेशर, स्ट्रेस या चिता करने वालों को ज्यादा आ सकता है.

3. फैमिली में किसी को इस तरह की समस्या रही है तो खतरा बढ़ जाता है.

4. ब्रेन फंक्शन इमबैलेंस जैसे सेरोटोनिन और नॉरएपिनेफ्रिन की वजह से 

5. किसी तरह का फोबिया भी इसका कारण हो सकता है. जैसे-ऊंचाई पर जाने से, भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से, किसी जानवर के पास जाने से.

6. मेंटली हेल्थ डिसऑर्डर्स की वजह से.

7. फिजिकल हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से

8. नशा करने, सपोर्ट सिस्टम की कमी और नींद की कमी से

पैनिक अटैक आने पर क्या करें, इससे कैसे बचें

1. जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें.

2. मेडिटेशन, योग, एक्सरसाइज करें.

3. सपोर्ट ग्रुप बनाएं.

4. हेल्दी लाइफस्टाइल जिएं.

5. डाइट अच्छी और पौष्टिक रखें.

6. पर्याप्त नींद लें.

7. पैनिक अटैक बार-बार आए तो डॉक्टर की मदद लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget