एक्सप्लोरर

हाथों में झनझनाहट को न करें नजरअंदाज, इन उपायों से पाएं आराम

Tingling in Hands: हाथ-पैरों में झनझनाहट की परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें. यह गंभीर समस्या का कारण हो सकती है. इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं हाथ-पैरों की झनझनाहट को दूर करने के लिए क्या करें?

Numbness in Hands: कई बार लंबे समय तक एक ही पॉजीशन में बैठे रहने की वजह से हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है. इसके बाद जब आप हाथ-पैर हिलाते हैं तो ठीक हो जाती है. अधिकतर लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आपके भी हाथ-पैरों में काफी ज्यादा झनझनाहट होती है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें. क्योंकि यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपनाएं. जी हां, हाथों की झनझनाहट को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं इसके उपाय क्या हैं?

हल्दी वाला दूध पिएं

हाथों की झनझनाहट को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. इस दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाथों की झनझनाहट को कम कर सकते हैं. दरअसल, हल्दी में मौजूद गुणों के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो नसों में ब्लड फ्लो को सही करता है. इससे हाथों की झनझनाहट दूर होती है. 

दालचीनी है फायदेमंद 

हाथों में होने वाली झनझनाहट को दूर करने के लिए दालचीनी भी काफी फायदेमंद हो सकती है. दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है. इससे शरीर के अंगों को सुन्नता कम होती है. साथ ही झनझनाहट होने की संभावना को भी कम किया जा सकता है. 

योग है जरूरी

शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने के लिए योगासन करें. योगा सन करने से हाथ-पैरों की झनझनाहट को कम किया जा सकता है. साथ ही यह आपको जोड़ों में दर्द को भी कम कर सकता है. 

गुनगुना पानी पिएं

हाथ-पैरों की झनझनाहट को कम करने के लिए गुनगुना पानी पिएं. गुनगुना पानी पीने से हाथ-पैरों की झनझनाहट को दूर कर सकता हैं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. 

बेहतर डाइट लें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है. इस स्थिति में सही डाइट लेना बहुत ही जरूरी है. इसके लिए विटामिन बी, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन से भरपूर आहार का सेवन करें. इसके अलावा आप सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं. इससे आपके हाथों में झनझनाहट कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

Food Identification: इन 5 मसालों की शक्ल में रेत और भूसा तो नहीं खा रहे आप, जान लें असली-नकली का फर्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget