एक्सप्लोरर

सिर्फ फिजिकल होने से ही नहीं, इन गलतियों से भी हो जाता है HIV AIDS, संक्रमित व्यक्ति रखें इन चीजों का ध्यान

HIV Positive Person Precautions: HIV/AIDS केवल यौन संबंधों से नहीं, बल्कि संक्रमित खून, इंजेक्शन और निजी चीजें साझा करने से भी फैल सकता है.

HIV Positive Person Precautions: HIV एक ऐसा वायरस है जो बिना शोर किए शरीर को अंदर ही अंदर खोखला करता रहता है. लोग अक्सर मानते हैं कि, यह सिर्फ यौन संबंधों से फैलता है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गंभीर और जागरूकता की मांग करती है.  हमारे समाज में आज भी HIV/AIDS को लेकर कई भ्रांतियां हैं. लोग इसे केवल फिजिकल संबंधों से जुड़ी बीमारी मानते हैं, जबकि सच यह है कि कुछ अनजाने व्यवहार भी इस वायरस के फैलाव का कारण बन सकते हैं. 

डॉ. शुचिन बजाज बताते हैं कि,HIV केवल असुरक्षित यौन संबंधों से ही नहीं फैलता, बल्कि संक्रमित ब्लड, संक्रमित इंजेक्शन यहां तक कि निजी चीजों के साझा उपयोग से भी यह संक्रमण हो सकता है. इसलिए यह जरूरी है कि हम इसके हर पहलू को समझें और इससे बचाव के लिए पूरी जागरूकता रखें.

ये भी पढ़े- गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से क्या इंसान की तुरंत हो जाती है मौत, जानें शरीर पर क्या होता है असर?

संक्रमित ब्लड या रक्त उत्पाद

यदि खून चढ़ाने से पहले HIV टेस्ट न किया जाए, तो यह वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है. खासकर गांवों या अनौपचारिक सेटअप में यह खतरा ज्यादा होता है.

सुई या इंजेक्शन का इस्तेमाल

ड्रग्स लेने वाले लोग या फिर किसी बीमारी में बार-बार इंजेक्शन लेने वाले अगर एक ही सुई का इस्तेमाल करें, तो HIV तेजी से फैल सकता है.

संक्रमित व्यक्ति के उपयोग की वस्तुएं

रेज़र, टूथब्रश, या ब्लेड जैसी चीज़ें अगर संक्रमित व्यक्ति के साथ साझा की जाएं और उन पर खून के अंश हों, तो संक्रमण का खतरा होता है.

गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान

अगर मां HIV पॉजिटिव है, तो बिना इलाज के यह वायरस गर्भ में बच्चे को या स्तनपान के दौरान भी फैल सकता है.

HIV पॉजिटिव व्यक्ति को क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

  • दूसरों के साथ व्यक्तिगत चीजें साझा न करें, जैसे रेज़र, ब्लेड, टूथब्रश आदि
  • संरक्षित यौन संबंध बनाए रखें, हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें
  • दवाइयों का नियमित सेवन करें, डॉक्टर द्वारा बताई गई एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी को समय पर लें
  • खून देने से बचें, संक्रमित व्यक्ति को कभी भी रक्तदान नहीं करना चाहिए.

HIV/AIDS कोई सजा नहीं, बल्कि एक ऐसा संक्रमण है जिससे सतर्कता और जागरूकता से बचा जा सकता है. इसे सिर्फ यौन संबंधों से जुड़ी बीमारी समझना गलत है. गलत धारणाओं को छोड़कर सही जानकारी अपनाना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget