एक्सप्लोरर

Hernia: जानिए क्या है हर्निया, समय रहते पहचानें इसके कारण, लक्षण, ये है इलाज

मांसपेशियों में कमजोरी के चलते खिंचाव होता है और ये हर्निया का कारण बन जाता है. हर्निया अगर गंभीर स्टेज में पहुंच जाए तो सर्जरी ही इसका विकल्प माना जाता है.

Hernia Surgery: हर्निया की बीमारी के बारे में आपने जरूर सुना होगा क्योंकि आजकल इसके मरीज काफी बढ़ गए हैं. हर्निया दरअसल तब होता है जब पेट की मांसपेशियों के कमजोर होने पर शरीर का कोई अंग मसल्स या ऊतक में छेद के जरिए उभरकर बाहर आ जाता है. हर्निया में पेट के आस पास, नाभि, जांघ के ऊपर या कमर के आस पास शरीर के अंदर का मांस बाहर उभर कर आ जाता है. आमतौर पर हर्निया जानलेवा नहीं माना जाता है और इसे सर्जरी और ऑपरेशन के जरिए ठीक किया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में
 
क्या है हर्निया और इसका कारण  
हर्निया पांच प्रकार का होता है. इनगुइनल हर्निया,हाइटल हर्निया, अम्बिलिकल हर्निया, इंसिजिनल हर्निया और स्पोर्ट्स हर्निया. देखा जाए तो इनगुइनल हर्निया के मरीज दुनिया में सबसे ज्यादा है. मरीजों में करीब 70 फीसदी लोग इसी इनगुइनल हर्निया के शिकार होते हैं. इस स्थिति में पेट में अंदरूनी परत में छेद हो जाता है और वहां की आंत शरीर से बाहर उभर कर आ जाती है. हर्निया के कारण की बात करें तो ये मांसपेशियों की कमजोरी और अत्यधिक खिंचाव के चलते होता है. उम्र का बढ़ना, मोटापा, प्रेग्नेंसी, ज्यादा वजन उठाना, किसी चोट या ऑपरेशन के जरिए, ज्यादा खांसी या छींक के चलते और स्मोकिंग करने की आदत के चलते मांसपेशियां कमजोर होकर खिंचने लगती है जिससे हर्निया की कंडीशन पैदा हो जाती है.
 
हर्निया के लक्षण 
हर्निया के लक्षण बहुत जल्दी पता नहीं चलते हैं औऱ इसी कारण गंभीर स्टेज में आने के बाद पता चलने पर सर्जरी की विकल्प बचता है. इसके लक्षणों में पेट या आस पास के स्थान पर कोई उभार या गांठ दिखती है. शरीर में भारीपन महसूस होता है.मरीज लंबे समय तक खड़ा नहीं हो पाता है. इफेक्टेड हिस्से को छूने पर दर्द होने लगता है. उस स्थान पर मांस उभरकर बाहर आता दिखता है. त्वचा पर हाथ रखने पर फूलापन महसूस होता है.
 
हर्निया का इलाज  
किसी भी बीमरी की तरह हर्निया का इलाज भी व्यक्ति की कंडीशन,बीमारी की स्टेज पर निर्भर करता है. कुछ मामलों में परहेज और सतर्कता बरतने पर हर्निया खुद ही ठीक हो जाता है औऱ कुछ मामलों में ये गंभीर होने पर सर्जरी के जरिए ठीक हो जाता है. इसके लिए ओपन सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है. अगर हर्निया गंभीर स्टेज में नहीं है तो इसकी सर्जरी में करीब 50 से 70 हजार रुपए लगते हैं. अगर इसकी स्टेज गंभीर है तो इसकी सर्जरी में एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च आता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Brinjal Benefits: बैंगन में होता है हाई फाइबर, डायबिटीज -हाई बीपी के मरीज इस तरीके से खाएं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget