एक्सप्लोरर

Hepatitis A: दिल्ली नें तेजी से तेजी से बढ़ रहे हेपेटाइटिस-ए के मामले, जानिए AIMS के डॉक्टरों ने क्या कहा

Hepatitis A Cases: AIMS के डॉ. प्रमोद गर्ग ने बताया कि अधिकतर रोगी बच्चे और 18 से 25 आयु वर्ग के युवा हैं. उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से मल और दूषित पानी के माध्यम से फैलते हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह से तेजी से बढ़ रहे हेपेटाइटिस-ए के मामलों के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) के चिकित्सकों ने लोगों को दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन से बचने के लिए कहा है. AIMS के उदररोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालीमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि अस्पताल में हेपेटाइटिस ए के मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही रही है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

एक्सपर्ट ने क्या कहा

AIMS के डॉ. प्रमोद गर्ग ने बताया कि अधिकतर रोगी बच्चे और 18 से 25 आयु वर्ग के युवा हैं. उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से मल और दूषित पानी के माध्यम से फैलते हैं. यह स्व-सीमित संक्रमण हैं. यानी ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलते. वहीं इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए किसी विशिष्ट वायरल रोधी दवा की जरूरत नहीं होती है.

डॉ. गर्ग ने कहा कि विभाग की ओर से किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि हेपेटाइटिस ए और ई दोनों मिलकर तेजी से लिवर खराब कर रहे हैं. लीवर के 30 प्रतिशत मामलों का कारण यही होते हैं. 

WHO ने इस पर क्या कहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भारत समेत 10 देशों में वायरल हेपेटाइटिस बी और सी के 66 प्रतिशत मामले हैं. वहीं, भारत वायरल हेपेटाइटिस के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में पहले स्थान पर है और दुनिया के वायरल हेपेटाइटिस के लगभग 12 फीसदी मामले यहीं हैं. WHO का लक्ष्य 2030 तक नए क्रोनिक हेपेटाइटिस संक्रमणों में 90 प्रतिशत की कमी और वायरल हेपेटाइटिस से संबंधित मौतों में 65 प्रतिशत की कमी लाना है. 

डॉ. गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए आगे बताया कि भारत में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम इस लक्ष्य की ओर काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सभी नवजात शिशुओं को जन्म के समय हेपेटाइटिस बी के लिए टीका लगाया जाता है और हेपेटाइटिस बी और सी वायरस के इलाज के लिए दवाएं फ्री में दी जाती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget