एक्सप्लोरर

क्या होता है हेमीक्रेनिया कान्टीन्यूआ सिरदर्द? जिससे पीड़ित होने पर व्यक्ति दर्द से कराह उठता है

Hemicrania Continua: हेमीक्रेनिया कंटिन्यूआ सिर दर्द में व्यक्ति सिर के एक हिस्से में दर्द महसूस करता है.इस समस्या में आंखों में जलन होने लगता है फोकस खत्म हो जाता है.

Hemicrania Continua: सिर दर्द एक बहुत ही आम से समस्या है जिसे हर व्यक्ति महसूस करता है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि ये सिरदर्द अलग अलग तरह का होता है. जैसे किसी को पूरे सर में दर्द होता है, तो किसी को सिर्फ बैक साइड में दर्द होता है. किसी को वन साइडेड होता है. इसके कई प्रकार होते हैं और इसके पीछे कारण भी अलग-अलग होते हैं, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में हेमीक्रेनिया कंटिन्यूआ सिर दर्द के बारे में बात कर रहे हैं. ये वाले सिर दर्द से आप भी गुजर चुके होंगे, जी हां ये वही सर दर्द है जिसमें व्यक्ति को सिर के एक साइड दर्द महसूस होता है. इस समस्या में आंखों में जलन होने लगता है फोकस खत्म हो जाता है इसके अलावा और भी कई सारी समस्याएं झेलनी पड़ती है.जानते हैं इसके कारण औऱ लक्षण के बारे में

हेमीक्रेनिया कंटिन्यूआ होने का कारण

हेमीक्रेनिया कंटिन्यूआ (Hemicrania Continua) शब्द लैटिन से आया है जिसका मतलब होता है सिर के एक हिस्से में दर्द होना. इसमें व्यक्ति को सिर के एक हिस्से में दर्द महसूस होता है. इस दर्द से व्यक्ति का चेहरा भी भारी लगता है आंखों में भी जलन होती है. माइग्रेन और इसके लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं लेकिन माइग्रेन में व्यक्ति को दर्द सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. वैसे तो इस बीमारी का कारण तो पता नहीं लेकिन कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि अन्य दर्द के तरह ही व्यक्ति को चिंता और नींद की कमी के कारण ही ये दर्द होता है. कुछ एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन हेमिक्रेनिया कॉन्टीन्यूआ सिरदर्द को कम करती हैं. इंडोमिथैसिन (इंडोसिन, टिवोरबेक्स एक नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID), अक्सर तेजी से राहत देता है. 

हेमीक्रेनिया कंटिन्यूआ के लक्षण

आंखों में दर्द होना
जी मिचलाना और उल्टी आना
नाक बंद होना 
आंखें लाल होना और आंसू आना नाक का बहना
ध्वनि और लाइट से सेंसटिविटी

सिर दर्द को दूर रखने के लिए ये उपाय अपनाएं

  • कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें, क्योंकि कई बार नींद की कमी की वजह से आपको सिर दर्द की समस्या हो जाती है.
  • दिन में किसी भी मेल को स्किप ना करें, ऐसा करने से भी आपको सिरदर्द हो सकता है. पौष्टिक आहार से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है.
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. इससे शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही होता है और मस्तिष्क के कार्य में सुधार होता है. कोशिश करें की सुबह सवेरे जॉगिंग और सांस से जुड़े एक्सरसाइज करें.
  • मेडिटेशन और योगा भी इसमें असरदार साबित हो सकता है. मेडिटेशन से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है. दिमाग को शांति मिलती है. इससे सिर दर्द की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.
  • सिर दर्द होने पर आप मसाज भी कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको सर दर्द में आराम मिलता है और तनाव दूर होता है. अगर अब बहुत लंबे समय से इसे परेशान हैं तो डॉक्टर से मिले.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget