एक्सप्लोरर

लू लगने से महाराष्ट्र में दो व्यक्तियों की मौत, कई राज्यों में भी गर्म हवा और लू का कहर

नयी दिल्ली: लू लगने से महाराष्ट्र में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, ओडिशा और राजस्थान सहित कई राज्यों में भी गर्म हवा के थपेड़ों का कहर जारी है. महाराष्ट्र में भारतीय मौसम विभाग ने ‘‘हल्की लू’’ चलने का अलर्ट जारी किया था. राज्य के सोलापुर और औरंगाबाद जिलों में लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने बताया ‘‘तापमान में अचानक हुई वृद्धि ने महाराष्ट्र में दो लोगों की जान ले ली. दोनों की उम्र 60 साल से अधिक थी. ’’ तापमान के 40 डिग्री से अधिक होने पर लू लगने की घटनाएं हो सकती हैं और देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है. देश में अकोला सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ओडिशा का टिटलागढ़ दूसरे स्थान पर रहा जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. महाराष्ट्र के वर्धा में और उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा. गुजरात- गुजरात में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा. अहमदाबाद स्थित आईएमडी सेंटर की प्रभारी मनोरमा मोहंती ने बताया ‘‘वर्तमान अनुमान के अनुसार, उत्तरी गुजरात में अगले 24 घंटे तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी.’ देहरादून- उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से गरम हो रहे मौसम के मिजाज में कल भी कोई नरमी नहीं आयी और राजधानी देहरादून में पारा 35 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ. यहां मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 35. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से लगभग चार डिग्री ज्यादा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री उपर रहते हुए 18. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक देहरादून सहित उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर मुख्यत: आसमान साफ रहने और मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. हालांकि, एक अप्रैल के बाद कुछ राहत मिलने की भी संभावना व्यक्त की गयी है राजस्थान- राजस्थान में भी गर्म हवाएं चल रही हैं और कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. कल सबसे अधिक 42. 4 डिग्री तापमान चूरू में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर 41. 8, कोटा 41. 6, बाडमेर 41. 5, जैसलमेर 41. 2, जयपुर 41. 4, पिलानी 40. 4, अजमेर 40, डबोक 39, श्रीगंगानगर 38. 7 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना व्यक्त की है. मध्यप्रदेश में लू का प्रकोप- मध्यप्रदेश में भी नजर आया जहां कम से कम छह जिलों में अधिकतम तापमान कल करीब 43 डिग्री रहा था. राजस्थान की ओर से आ रही गरम हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के अधिकतर भागों में अगले दो-तीन दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा तथा कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. मौसम केन्द्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जी डी मिश्रा ने बताया, ‘‘मध्यप्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक लू एवं तीव्र लू का प्रकोप जारी रहेगा तथा कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है.’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान की ओर से मध्यप्रदेश की तरफ गरम हवाएं आ रही है. इनमें नमी नहीं है. इसके कारण मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ा है. प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, खंडवा, खरगौन एवं दमोह जिले में कहीं-कहीं पर अगले दो-तीन दिनों तक ‘तीव्र लू’ चल सकती है.रीवा, शहडोल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, सागर एवं जबलपुर संभागों के अधिकतर जिले अगले दो-तीन दिनों तक लू की चपेट में रहेंगे. भोपाल- भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इंदौर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget