एक्सप्लोरर

Heart Problems: डाइट में इन्हें शामिल कर लें महिलाएं, दिल एकदम हेल्दी रहेगा

डाइट सही होना बहुत जरूरी है. डाइट खराब होने पर हाइपरटेेंशन, डायबिटीज जैसे रोग जहां घेर लेते हैं. वहीं, दिल के बीमार होने का संबंध भी इससे हैं. महिलाएं हेल्दी डाइट कर दिल को स्वस्थ्य रख सकती हैं.

Heart Attack In Women: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वर्ष 2022 में भी कई एक्टर की जान हार्ट अटैक ने ले ली थी. हाल में मिस यूनीवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता सेन को आया हार्ट और एंजियोप्लास्टी भी सुर्खियों में रहा. मिस यूनीवर्स को यूथ आइकान कहा जाता है. पिफट रहने वाली सुष्मिता सेन को आए हार्ट अटैक ने सभी को चौंका दिया. महिलाओं में होने वाली दिल की बीमारी पर भी चर्चा शुरू हो गई. महिलाओं की लापरवाही उनके दिल पर भारी पड़ती है तो वहीं कुछ सावधानियां बरतकर महिलाएं दिल को हेल्दी रख सकती हैं. 

कम होने लगता है एस्ट्रोजेन हार्माेन का लेवल

डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओें को अपनी सेहत पर ध्यान रखना चाहिए. एस्ट्रोजेन रक्षक हार्माेन के तौर पर देखा जाता है. लेकिन खराब लाइफ स्टाइल और खानपान सही ढंग से न होने के कारण एस्ट्रोजेन का लेवल धीरे धीरे गिरने लगता है. इससे हार्ट रोग और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है. युवा महिलाएं भी दिल के दौरे का शिकार हो जाती हैं. 

इस डाइट को अपनाएं महिलाएं

डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं को हर दिन की डाइट में सब्जी और फलों का सेवन करना चाहिए. इसमें बिना पॉलिश किए हुए चावल, बाजरा, जई, गेहूं, दाल और बीन्स शामिल हैं. इसके अलावा महिलाएं रेड मीट, पोर्क आदि के बजाय फिश और स्किन आउट चिकन भी शामिल कर सकती हैं. अखरोट, बादाम, पिस्ता और तिलहन में सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज जैसे मुट्ठी भर मेवे शामिल करें. तेल कोलेस्ट्रॉल फ्री होने चाहिए. 

कम खाएं नमक

दिल को हेल्दी रखना है तो नमक से दूरी बनाना भी जरूरी है. नमक में पाया जाने वाला सोडियम दिल को नुकसान पहुंचाता है. डॉक्टरों का कहना है कि कम सोडियम या कम नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. यदि किसी ओर सोर्स से सोडियम ले रहे हैं तो उसे भी ना खाएं. पापड़, जैम, जेली, सॉस, टेस्ट मेकर और केचप खाने से बचें. बेकरी के सामान जैसे ट्रांस फैट्स खाना बहुत कम कर दें. अधिक शक्कर, गुड़, शक्कर से बने पेय पदार्थ, अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड प्रोडेक्ट भी कम खाने चाहिए. 

डाइट में इन्हें करें शामिल

नेचुरल मिठास वाली चीजें खाएं. जैतून का तेल, चावल की भूसी का तेल, अदरक का तेल, नट्स, सूरजमुखी के बीज, जैतून और एवोकाडो जैसे अच्छे पफैट का प्रयोग करें. हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, बाजरा और मेवे को नियमित रूप से खाना चाहिए. इसके अलावा, हार्ट वेसेल्स ठीक रखने के लिए विटामिन बी 12, अन्य बी विटामिन युक्त प्रोडेक्ट का सेवन करें. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बाजार की चीजों को खाने से बचना चाहिए. घर पर बने खाने का अधिक इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: चेहरे पर काले धब्बे! जानिए किन कारणों से होते हैं 'डार्क स्पॉट्स'...और कैसे पाया जाए छुटकारा?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget