एक्सप्लोरर

Healthy Juices For Eyes: आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? इन 5 हेल्दी जूस की डालें आदत, दिखेंगे कई फायदे

Juices For Eyes: आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक बैलेंस और हेल्दी डाइट जरूरी है. इससे आंखों में इन्फेक्शन होने की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है.

Healthy Juices For Eyes: दफ्तर के आजकल ज्यादातर काम कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन में हो रहे हैं. कई लोग 9 घंटे की शिफ्ट में लगातार इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से चिपके रहते हैं. जबकि कुछ लोग अपना समय काटने के लिए कोई मूवी, वेब सीरीज या सीरियल घंटों तक देखते रहते हैं. ऐसे लोग इस बात से अनजान होते हैं कि ज्यादा समय तक स्क्रीन पर रहने से उनकी आंखों की हेल्थ पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं. जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर की एक स्टडी के मुताबिक, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आपके लिए घातक साबित हो सकता है. 

इसकी वजह से आपको ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, सूखी आंखें, रतौंधी और आंखों से जुड़ी बाकी बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, तमाम पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर भोजन खाने से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक बैलेंस और हेल्दी डाइट जरूरी है. इससे आंखों में इन्फेक्शन होने की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है. हम आपके लिए कुछ ऐसे पौष्टिक फलों और सब्जियों के जूस लेकर आए हैं, जिनको पीने से आपको आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलेगी.

1. संतरे का जूस

संतरे का जूस आंखों को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. संतरा विटामिन C के मुख्य स्रोतों में से एक है. इस जूस को पीने से मोतियाबिंद के पैदा होने का जोखिम कम हो सकता है. आंखों के ब्लड वैसल्स की ताकत बनी रहती है. 

2. चुकंदर, गाजर और सेब का जूस

गाजर में मौजूद विटामिन A आपकी रतौंधी की समस्या को दूर करने और आंखों को हेल्दी रखने का काम करता है. चुकंदर में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होता है. ये मैकुलर और रेटिना के हेल्थ को बढ़ावा देने में मददगार होता है. सेब में बहुत सारे बायोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं. ऐसा माना जाता है कि बायोफ्लेवोनॉइड्स आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं. 

3. पालक,  ब्रोकली और काले का जूस

हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा सोर्स होती हैं. ये आंखों की रोशनी को अच्छा बनाए रखने के लिए काफी जरूरी मानी जाती हैं. इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की मौजूदगी होती है, जो हानिकारक किरणों के प्रभाव को कम करने में मददगार हैं. 

4. टमाटर का जूस

आंखों को जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उनमें से ज्यादा तत्व टमाटर के जूस में मौजूद रहते हैं. टमाटर में मौजूद विटामिन A, विटामिन C और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं. लाइकोपीन नाम का एक तत्व भी टमाटर में भी पाया जाता है. ये एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन से बचाता है.

5. नारियल का पानी

नारियल का पानी विटामिन C और बाकी जरूरी मिनरल्स के साथ-साथ अमीनो एसिड से भरपूर होता है. ये आंखों के प्रोटेक्टिव टिशूज को बेहतर बनाने में मदद करता है. नारियल के पानी का रोजाना सेवन ग्लूकोमा के खतरे को कम कर सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पान का पत्ता यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार, इसके और भी कई फायदे, जानें कैसे करें सेवन?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget