एक्सप्लोरर

Sperm Count: कितना होना चाहिए आपका स्पर्म काउंट? WHO ने बताया यह आंकड़ा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले समय में पुरुषों के स्पर्म काउंट ज्यादा तेजी से घट सकता है, जो चिंता का विषय है.ऐसे में आइए जानते हैं आपका स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए?

Sperm Count : दुनियाभर के पुरुषों का स्पर्म काउंट लगातार कम हो रहा है. पिछले 45 साल में यह आधे से भी कम हो गया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर भारत के मर्दों पर हो रहा है. 'ह्यूमन रिप्रोडक्शन अपडेट' जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 1973 के बाद से स्पर्म काउंट में लगातार कमी आई है. जिसकी वजह से बांझपन यानी इनफर्टिलिटी की समस्या आम होती जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले समय में पुरुषों के स्पर्म काउंट ज्यादा तेजी से घट सकता है, जो चिंता का विषय है. ऐसे में आइए जानते हैं आपका स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए?

स्पर्म काउंट क्यों घट रहा है?

1. खानपान और हवा के जरिए शरीर में एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल पहुंच रहा है, जो दूसरे हार्मोन को प्रभावित करता है.

2. प्रदूषण से भी पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो रहा है.

3. ज्यादा धूम्रपान और शराब पीने का असर भी स्पर्म काउंट पर पड़ सकता है.

4. मोटापा और खराब चीजें खाने से भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है.

5. पुरुषों के सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन के असंतुलन से भी स्पर्म काउंट कम होता है.

6. स्पर्म से जुड़ी जेनेटिक बीमारी, प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन और यौन रोग गोनोरिया से भी स्पर्म काउंट कम होने का खतरा रहता है.

स्पर्म काउंट कम होना कैसे पता चलता है?

पुरुषों को बिना जांच के स्पर्म काउंट कम होने का पता नहीं चल पाता है. किसी पुरुष के सीमेन में स्पर्म काउंट कम हो रहा है या नहीं इसके लिए सीमेन एनालिसिस टेस्ट किया जाता है. भारत में ज्यादातर पुरुष फर्टिलिटी की समस्या आने पर ही ये टेस्ट करवाते हैं.

स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्दी स्पर्म, स्पर्म की संख्या, आकार और उनकी मोबिलिटी से हेल्दी सीमेन तय होता है. 35 साल की उम्र के बाद सीमेन की क्वालिटी खराब होने लगती है. संख्या के हिसाब से 1 मिलीलीटर सीमेन में 1.5 करोड़ स्पर्म होते हैं. इनकी संख्या बहुत ज्यादा कम होने पर पार्टनर को कंसीव यानी प्रेगनेंट होने में दिक्कत आती है. महिला की प्रेगनेंसी के लिए पुरुषों का स्पर्म मूवमेंट जरूरी होता है. इसके साथ ही 40% ओवरीज के एग्स तक पहुंचने चाहिए.

बेहद स्पर्म क्वालिटी के लिए क्या करें

1. न शराब पिएं और न स्मोकिंग करें.

2. कूल एनवायरमेंट में ही रहें.

3. बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें.

4. गोद में लंबे समय तक लैपटॉप न रखें.

5. अच्छी और संतुलित डाइट लें.

6. वजन कम करें.

7. लगातार गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए.

8. रेग्जिन की कुर्सी, बाइक या साइकिल ज्यादा न चलाएं.

9. तली-भुनी चीजों से दूर ही रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget