एक्सप्लोरर

30 साल की उम्र में कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल? जानें क्या है खतरनाक लेवल

शरीर में गुड और बैड दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में फैट को कम करने में मदद करता है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में फैट को बढ़ाने का काम करते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है.

Cholesterol Level : कोलेस्ट्रॉल कोशिकाओं में मौजूद एक चिपचिपा फैट होता है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा खतरनाक हो सकता है. हाई कोलेस्ट्रॉल (Hyperlipidemia) या असामान्य लिपिड अनुपात (Hyslipidemia) कोरोनरी धमनी के लिए हानिकारक होता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे हो सकते हैं.

कोलेसट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खानपान होता है. आजकल युवाओं में फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का ट्रेंड बढ़ गया है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में चलिए जानते हैं 30 साल की उम्र में कोलेस्ट्रॉल का कितना लेवल होना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल कितने तरह के होते हैं

शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं. गुड कोलेस्ट्रॉल (High-density lipoprotein) और बैड कोलेस्ट्रॉल (Low-density lipoprotein). गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल कई तरह के खतरे बढ़ा सकता है. इससे दिल की सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसका बढ़ा लेवल जानलेवा भी हो सकता है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

बिना कुछ किए ही लगातार थकान लगना

आंखों पर पीला फैट जमने लगना

हाथ-पैर सुन्न हो जाना

सीने में दर्द होना

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से क्या होगा

हार्ट अटैक

स्ट्रोक

हाई ब्लड प्रेशर

मोटापा

कॉर्नियल आर्कस 

30 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए

क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, 20 या इससे ज्यादा उम्र में कोलेस्ट्ऱॉल का लेवल 200 mg/dL तक होना सही है. इसमें ट्राइग्लिसराइड्स 150 से भी नीचे, LDL कोलेस्ट्रॉल 100 से कम और HDL कोलेस्ट्रॉल महिलाओं में 40 और पुरुषों में 50 से नीचे होना चाहिए. इससे ज्यादा का लेवल खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

कोलेस्ट्रॉल का खतरनाक लेवल क्या है

गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL)- 40 मिलीग्राम/डीएल से कम

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)- 160 मिलीग्राम/डीएल से अधिक

कुल कोलेस्ट्रॉल- 240 मिलीग्राम/डीएल से ज्यादा

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के उपाय

1. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें.

2. नियमित तौर पर एक्सरसाइज-वर्कआउट करें. योग-मेडिटेशन दिनचर्या में शामिल करें.

3. धूम्रपान से दूरी बनाएं.

4. शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दें.

5. तनाव से जितना हो सके दूर रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget