एक्सप्लोरर

Sleep Hour: 4 घंटे सोकर भी पूरी कर सकते हैं नींद, महसूस कर सकते हैं तरोताजा, जानें क्या है स्लीप साइकिल का लॉजिक

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, हर किसी के लिए 24 घंटे में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी है. हालांकि, सभी इतना नहीं सोते हैं. कुछ लोग चार घंटे सोकर भी नींद पूरी कर लेते हैं.

Sleep Hours : आजकल नींद बड़ी समस्या बन गई है. बिगड़ी लाइफस्टाइल, फोन देखने की आदत, नशे की लत से सोने-जागने का नियम ही खराब हो गया है. जिसकी वजह से कई बीमारियां बढ़ रही हैं. नींद पूरी न होने से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और खराब मेंटल हेल्थ जैसी समस्याएं हो रही हैं. कुछ लोग तो नींद की गोली तक खाते हैं.

कई-कई लोग 7-8 घंटे सोकर भी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 4-5 घंटे सोकर ही तरोताजा नजर आते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या साइंस काम करता है, आखिर फ्रेश फील करने के लिए कितनी नींद जरूरी होती है...

कितने घंटे की नींद जरूरी
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, हर किसी के लिए 24 घंटे में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी है. हालांकि, सभी इतना नहीं सोते हैं. कुछ लोग चार घंटे सोकर भी नींद पूरी कर लेते हैं. इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि नींद के घंटे नहीं बल्कि क्वालिटी जरूरी है. कम सोने के बावजूद भी नींद पूरी कर लेना और फ्रेश फील करने के पीछे उनकी गहरी नींद (Deep Sleep) महत्वपूर्ण होता है.

अगर नींद ज्यादा गहरी है तो चार घंटे की नींद भी पर्याप्त है. ऐसे लोगों को डीप स्लीपर कहते हैं. ऐसे लोगों को कम नींद के बावजूद हेल्थ से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है.  जबकि, 7-8 घंटे सोने वालों को लगता है कि उनकी नींद ही पूरी नहीं हुई है, उन्हें लाइट स्लीपर कहा जाता है. नींद को सही तरह समझने के लिए स्लीप साइकिल की जानकारी सबसे जरूरी है. 

स्लीप साइकिल क्या है
स्लीप साइकिल का सीधा मतलब नींद का चक्र पूरा होना है. इसमें सोने से लेकर जागने तक कई स्टेज होते हैं. बेड पर सोने के बाद नींद आने की शुरुआत से इसकी शुरुआत हो जाती है. हर किसी में इस स्टेज के घंटे अलग अलग हो सकते हैं. आमतौर पर दो घंटे बाद इस स्टेज से शरीर दूसरी स्टेज में जाने लगता है. इसमें आंखों की गति धीमी हो जाती है और हार्ट रेट पहले से सामान्य हो जाता है.

इस स्टेज में डीप स्लीप होती है. इसमें ब्रेन शांत रहता है और नींद गहरी होती जाती है. इसमें जो इंसान सबसे ज्यादा रहता है, वो कम घंटे के बावजूद अपनी नींद पूरी कर लेता है. इस स्टेज में कोई दखल नहीं पड़ता है और सपने भी नहीं आते हैं. तीसरा और आखिरी स्टेज REM SLEEP होता है. इसमें नींद पूरी होती रहती है. इंसान सपने देखते रहता है. इसकी वजह से उसकी पुतलियां घूमती रहती हैं. ये स्टेज भी दो घंटे तक का हो सकता है.

स्लीप साइकिल का क्या मतलब
एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्लीप साइकिल का मतलब साफ है कि अगर रात में 10-11 बजे तक सो जा रहे हैं और सुबह 6 बजे आंख खुल जा रही है तो इसका मतलब नींद पूरी हो चुकी है. इसके बाद दोबारा नहीं सोना चाहिए, क्योंकि फिर शरीर दूसरे स्टेज में जाने लगता है. इसके बाद जब 8-9 बजे के बीच उठते हैं तो नींद बाधित होती है. यही कारण है कि कुछ लोग 8-9 घंटे सोने के बावजूद फ्रेश फील नहीं करते हैं.

लाइट स्लीपर होने का कारण
1. डिप्रेशन, एंग्जाइटी, मानसिक तनाव
2. किसी तरह की मेंटल समस्या
3. ज्यादा शराब पीना
4. खर्राटे ज्यादा आना

गहरी नींद के लिए क्या करें

1. समय पर सोएं.
2.हर दिन एक्सरसाइज करें.
3. कंफर्टेबल गद्दे और तकिए ही यूज करें.
4. रात में शराब, चाय-कॉफी पीने से बचें.
5. सोने से पहले गैजेट्स न यूज करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget