एक्सप्लोरर

Health Risk: फेफड़े की इस गंभीर बीमारी का कारण बनते हैं कबूतर, जानें ये कितनी खतरनाक

घरों में ह्यूमिडिफ़ायर, एयर कंडीशनर या नमी वाली दीवारों पर मिलने वाले फफूंद भी सेंसटिव लोगों में हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस को ट्रिगर कर सकते हैं.मुर्गीपालन में इस एलर्जी के होने का जोखिम रहता है.

Hypersensitivity Pneumonitis : हम सभी के छत और बालकनी में कबूतर जरूर आते हैं. दाना चुगते कबूतर बेहद खूबसूरत भी लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीट और पंख आपको खतरनाक बीमारी दे सकते हैं. दरअसल, हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि छतों और बालकनी में कबूतरों की जो बीट होती है, उससे गंभीर एलर्जी हो सकती है. इस स्टडी में ईस्ट दिल्ली के उस 11 साल के लड़के की भी बात की गई, जिसे कबूतरों के पंखों और बीट से इस तरह की एलर्जी हो गई. उसका इलाज सर गंगाराम अस्पताल में चला.

लड़के को खांसी के बाद अस्पताल ले जाया गया था. उसका रेस्पिरेटरी फंक्शन लगातार गिर रहा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्चे को हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस (Hypersensitivity Pneumonitis) नाम की एलर्जी हो गई थी, जो कबूतरों की वजह से हुआ था. जांच में उसके फेफड़ों में सूजन मिला.

हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस कितनी खतरनाक
हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस (HP) क्रोनिक इंटरस्टिशियल लंग डिजीज है. इसमें ऑर्गन में घाव हो जाते हैं और मरीज का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. एडल्ट्स में यह प्रॉब्लम काफी कॉमन है लेकिन बच्चों में रेयर माना जाता है. एक आंकड़े के मुतबिक, हर साल 1 लाख की आबादी पर 2-4 लोगों में ही ऐसी समस्या देखने को मिलती है.

हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस से क्या होता है
इस बीमारी में एलर्जी की वजह से सूजन हो जाता है. खेत पर काम करने वालों को भी इस एलर्जी से खतरा रहता है, क्योंकि वे सभी अनाज की डस्ट या कबूतर-तोते की बीट के संपर्क में आते हैं. इन कार्बनिक मैटेरियल्स में खास एंटीजन पाए जाते हैं, जो फेफड़ों में इम्यून रिस्पॉन्स को बढा़कर सूजन की समस्या पैदा कर देते हैं.  घरों में ह्यूमिडिफ़ायर, एयर कंडीशनर या नमी वाली दीवारों पर मिलने वाले फफूंद बीजाणु भी बहुत ज्यादा सेंसटिव लोगों में इस एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं. खेती के साथ ही मुर्गीपालन जैसे काम करने वालों में भी इस एलर्जी के होने का जोखिम रहता है. 

हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस से कैसे बचें
1. घर में आसपास से कबूतरों के बीट और पंखों को साफ करें.
2. कबूतरों के घोसले को न बनने  दें.
3. घर में सफाई रखें.
4. कबूतरों को घर में आने से रोकने के उपाय करें.
5. ग्लव्स और मास्क इस्तेमाल करें.
6.  छत और बालकनी को साफ रखें.
7. घर के कूड़े को सही जगह फेंके.
8. चिड़ियों को रोकने के लिए घर की विंडो पर स्क्रीन लगवाएं.
9. पंखों और बीट से एलर्जी रोकने के लिए वेंटिलेशन सिस्टम में पार्टिकुलेट एयर  फिल्टर का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बस डांस पर जमकर मारना है चांस, फिट हो जाएंगे बॉडी-मूड और दिमाग

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget