एक्सप्लोरर

Health Tips: ये 5 चीजें घर पर बने किसी भी खाने में डाल देंगे तो खाना बन जाएगा हेल्दी, दूर रहेंगी कई बीमारियां

Health Tips: वैसे तो घर का खाना हेल्दी होता है. लेकिन आप इसमें कुछ ऐसे मसाले और हर्ब्स डालकर खाएं, तो आपका खाना ज्यादा हेल्दी बन सकता हैं, तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ मसाले और हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए घर का भोजन हमेशा से हेल्दी माना जाता है. घर पर अपनी पसंद की क्वालिटी का सामान उपयोग किया जा सकता हैं. बाहर के खाने में तेल, मसालों का प्रयोग बहुत अधिक होने के साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए हानिकारक टेस्ट इंहैंसर्स का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए आपको घर पर ही खाना बनाकर खाना चाहिए. वैसे तो घर पर बना हुआ खाना हेल्दी ही होता है, मगर आप इसमें कुछ ऐसे मसाले और हर्ब्स डालकर खा सकते हैं जिनसे आपका खाना ज्यादा हेल्दी बन सकता हैं. ये हर्ब्स और मसालें आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं,तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ मसाले और हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

काली मिर्च खाएं अक्सर कालीमिर्च आप कुछ खास आहार में ही डालकर खाते हैं और इसको ज्यादातर साबुत ही इस्तेमाल करते हैं. ये एक ऐसा मसाला है, जिसको आप किसी भी खाने में प्रयोग कर सकते हैं. काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर की चर्बी घटाती है. इसके साथ ही वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों से बचाकर, पेट और शरीर को रोगमुक्त बनाती है. इसके अलावा कैंसर से बचाव में भी ये बेहद मददगार होती है. ऐसे में आप काली मिर्च को पीसकर इसके पाउडर को आधा चम्मच जो भी डिश बनाएं उसमें मिलाकर खाएं.

कड़ी पत्ता खाएं कड़ी पत्ता बहुत हेल्दी है. इसमें विटामिन B1, विटामिन B3, विटामिन B9, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे बहुत सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आप दाल, सब्जी, करी, पुलाव जैसे आहार में 4-5 पत्तियां कड़ी पत्ता डाल खाएं और खाने को हेल्दी बनाएं. कड़ी पत्ते को आप एक छोटे से गमले या खाली डिब्बे में घर पर ही उगा सकते हैं.

दालचीनी पाउडर दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है. इसके अलावा इसका उपयोग महिलाओं को पीरियड्स के दिनों के दर्द से भी निजात दिलाता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. इसको उपयोग करने का सबसे सरल तरीका है कि इसे पीसकर पाउडर बनाकर खाने में आधा या एक चौथाई चम्मच डालकर रोजाना खाएं और खाने को स्वादिष्ट व हेल्दी बनाएं.

मेथी, राई, जीरा ज्यादातर लोग खाने में छौंका लगाने में इनका प्रयोग करते हैं. जीरा, मेथी और सरसों के दाने, आदि कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. ये पेट को हेल्दी और पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. इनमें पाए जाने वाले आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं.

बेसिल लीव्स और ऑर्गेनो बेसिल लीव्स तुलसी की पत्तियां होती हैं, जिन्हें सुखाकर चूरा बनाया जाता है. ऑर्गेनो एक फायदेमंद हर्ब्स का मिक्सचर होता है, यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है. खाना बनाने के बाद ऊपर से इन हर्ब्स को थोड़ा डालकर खाने से आपको बहुत फायदा मिलता है.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है, जीवन में सुखी रहना है तो इन दो रिश्तों को कभी खराब न करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget