एक्सप्लोरर

Three Drink Theory : थ्री ड्रिंक थ्योरी अपनाएं, बीमारियां भगाएं, गर्मी में फिट रहेगी बॉडी

गर्मी के मौसम में थकान और बीमारियों से बचना है, तो 'Three Drink Theory' अपनाएं. पानी, जूस और अपनी पसंद के हेल्दी ड्रिंक से शरीर को ठंडक और एनर्जी दोनों मिलती हैं.

Three Drink Theory : गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है. सूरज का पारा चढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में सेहत को फिट रख पाना सबसे बड़ी चुनौती है. इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. ज्यादा पसीना निकलने से डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकता है, जिससे कमजोरी, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. इसमें आपकी मदद 'Three Drink Theory' कर सकता है. आइए जानते हैं यह नियम क्या है और किस तरह शरीर के लिए फायदेमंद हैं...

शरीर के लिए हाइड्रेटेड रहना क्यों जरूरी

जब हम हाइड्रेटेड रहते हैं, यानी शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहती है, तो हमारी किडनी अच्छे से काम करती है. साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स यानी जहर जैसे हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। हाइड्रेट रहने से एनर्जी बढ़ती है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, कब्ज और सिरदर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं, शरीर खुद को नेचुरली डिटॉक्स करता है

Three Drink Theory क्या है

हमारे शरीर का 50-70% हिस्सा पानी से बना है. शरीर की छोटी-छोटी यूनिट्स यानी सेल्स को सही से काम करने के लिए पानी चाहिए. जब पानी कम हो जाता है, तो ये सेल्स कमजोर हो जाती हैं और शरीर थकने लगता है, इसलिए पूरे दिन पानी पीते रहना बहुत जरूरी है.  'थ्री ड्रिंक थ्योरी' खुद को हाइड्रेटेड रखने का एक आसान सा तरीका है. इसमें दिनभर में तीन तरह के पेय लेने की सलाह दी जाती है.

1. सादा पानी 

दिन में कम से कम 8-10 गिलास सादा पानी (Plain Water) जरूर पिएं. अगर सादा पानी पसंद नहीं है, तो उसमें नींबू, सौंफ, पुदीना, दालचीनी या चिया सीड्स मिला सकते हैं. इससे स्वाद भी आएगा और पोषण भी मिलेगा.

2. जूस और सूप 

फल और सब्जियों के रस या सूप (Fruits & Veggie Juices or Soups) से शरीर को मिनरल्स और पानी दोनों मिलते हैं। जैसे- तरबूज, खरबूजा, संतरा, पपीता, खीरा, टमाटर, पालक, गाजर आदि। इन्हें सलाद में भी खा सकते हैं।

3. आपकी पसंद के पेय

चाय, कॉफी, दूध, लस्सी या छाछ जैसे पेय भी शरीर में तरल की मात्रा बनाए रखते हैं. हां, ध्यान रहे कि कैफीन (चाय या कॉफी) की मात्रा सीमित रखें. दिन में 2-3 कप से ज्यादा न लें. वरना ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

शरीर में पानी की कमी न होने के लक्षण

बार-बार प्यास नहीं लग रही हो

पेशाब का रंग हल्का या बिल्कुल साफ हो

सिरदर्द, थकान या चक्कर न आ रहे हों

त्वचा पर हल्की चमक हो

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget