एक्सप्लोरर

Health Tips: नए साल पर ये 5 आसान संकल्प बदल सकते हैं आपकी जिंदगी!

नए साल शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल है. लेकिन इस साल पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जिंदगी को बदलकर रख दिया है. ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए हमें खुद को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनान बहुत जरूरी है, तो इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान टिप्स लेकर आए है, जिससे आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं.

नए साल की शुरुआत होने जा रही है. हर कोई इंसान पिछले साल की बुरी यादों को पीछे छोड़कर भविष्य की नई उम्मीद के साथ नए साल की तरफ बढ़ना चाहेगा. लेकिन 2020 ने जो सबक सिखाएं हैं वो साफ कर देते हैं कि एक हेल्दी लाइफ स्टाइल कितना जरूरी है. तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे संकल्प, जिनके जरिए आप नए साल में अपनी जिंदगी को ना सिर्फ स्वस्थ बल्कि व्यवस्थित भी बना सकते हैं. ये सारे रिजोल्यूशन भी कुछ ऐसे हैं जो थोड़ी सी इच्छाशक्ति दिखाकर पूरे भी किए जा सकते हैं.1. साफ-सफाई के लिए वक्त तय करें कोविड संकट ने बेहद सख्त तरीके से सिखाया है कि जीवन में साफ सफाई का क्या महत्व है. कोविड संकट अभी भी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में आप नए साल में साफ-सफाई से जुड़ा संकल्प तय कर सकते हैं. आप एक ऐसा शेड्यूल तय कर सकते हैं जिसमें आप तय वक्त पर अपने घर, ऑफिस की क्लीनिंग कर सकें. इससे ना सिर्फ आपको हेल्दी लाइफ स्टाइल मिलेगा बल्कि ये आपको सुरक्षित भी रखेगा. 2. कम से कम अल्कोहन का सेवन नया साल आपको नई और अच्छी चीजों को सीखने में मदद करता है. ऐसे में आप इस साल संकल्प ले सकते हैं कि नए साल में कम से कम अल्कोहल का सेवन करेंगे. इसके जरिए ना सिर्फ आपको फिट रहने में मदद मिलेगी बल्कि अल्कोहल पर होने वाले खर्च में कटौती से आपकी सेविंग्स में भी इजाफा हो सकता है. 3. धूम्रपान छोड़ने का संकल्प ये बताने की जरूरत नहीं है कि स्मोकिंग सेहत के लिए ना सिर्फ हानिकारक है बल्कि ये फेफड़ों पर बेहद बुरा असर करती है. कई रिसर्च बताती हैं कि स्मोकिंग करने वाले कई लोगों को कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आप नए साल में स्मोकिंग से निजात पाने के लिए रिजोल्यूशन ले सकते हैं. 4. सिर्फ स्वस्थ भोजन करने का संकल्प अच्छा खाना हमेशा से ही अच्छी सेहत का कारण माना जाता है. कई रिसर्च से साबित हो चुका है कि जंक फूड से सेहत पर काफी बुरा असर होता है. नए साल में आप जंक फूड को त्यागकर हेल्दी फूड की तरफ बढ़ सकते हैं. 5. एक्सरसाइज की शुरुआत नए साल की शुरुआत आप एक्सरसाइज के साथ कर सकते हैं. इसके लिए बाकायदा एक प्रोग्राम तैयार करके शेड्यूल फॉलो कर सकते हैं.  कोविड संकट के दौरान वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई हैं. ऐसे में एक्सरसाइज की शुरुआत नए साल में एक अच्छा कदम होगी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget