एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: चाय-कॉफी पीने से फेल हो सकता है हार्ट, कैंसर का भी होता है खतरा, जानें सच

चाय-कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो थकान दूर करने वाल माना जाता है लेकिन इससे नींद का पैटर्न भी बदल सकता है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं. कैफीन को लेकर कई तरह का कंफ्यूजन भी है.

Myths Vs Facts : चाय-कॉफी में कैफीन (Caffeine) पाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है. कैफीन को थकान मिटाने वाला माना जाता है, जो अनिद्रा का कारण भी बन सकता है. कैफीन की वजह से बार-बार यूरिन भी आती है. जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग चाय-कॉफी न पीने की सलाह देते हैं. हालांकि, कुछ इन दोनों ही ड्रिंक्स को लेकर कुछ मिथ भी लोगों में है, जिन पर यकीन नहीं करना चाहिए.

चाय-कॉफी को लेकर मिथ्स और फैक्ट्स

Myth : कैफीन नशे की तरह काम करता है.
Fact : एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैफीन एडिक्टिव नहीं है. जब अचानक से कैफीन लेना बंद कर देते हैं तो कुछ लोगों में सिरदर्द, थकान जैसी समस्या हो सकती है. दिन-दिनभर ऐसा महसूस होता रहता है. हालांकि, अगर इसे धीरे-धीरे कम करते हैं तो ज्यादा असर नहीं होता है.

Myth : कैफीन से हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ता है
Fact : कई अध्ययनों में पता चला है कि कैफीन दिल की सेहत के लिए खतरनाक नहीं है. इसका कोलेस्ट्रॉल पर भी कोई निगेटिव असर नहीं पड़ता है. हालांकि, इसका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को थोड़ा सा बढ़ा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर वालों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही कैफीन लेना चाहिए.

Myth : कैफीन से कैंसर का खतरा
Fact : वैज्ञानिक तौर पर कई प्रमाण मिले हैं, जिसमें बताया गया है कि कैफीन से कैंसर का खतरा नहीं होता है. नॉर्वे और हवाई में 20 हजार से ज्यादा लोगों पर किए गए दो रिसर्च में चाय-कॉफी और कैंसर के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिला है.

Myth : प्रेगनेंसी में नहीं पीना चाहिए कैफीन वाले ड्रिंक्स
Fact : कई अध्ययनों में पता चलता है कि प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हल्का-फुल्का कैफीन सुरक्षित है. इसका सेवन गर्भधारण करने की क्षमता के लिए खतरनाक या हानिकारक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में हुए दो रिसर्च में पाया गया है कि कैफीन-प्रेगनेंसी रिजल्ट में कोई संबंध नहीं है. हालांकि, गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन कम करना चाहिए.

Myth : कैफीन बच्चों के लिए हानिकारक है
Fact : बच्चों का शरीर भी बड़ों की तरह ही कैफीन को मैनेज कर सकता है. कई अध्ययनों में पता चला है कि कैफीन की कम मात्रा बच्चों के लिए परेशानी वाला नहीं है. हालांकि, अगर बच्चा संवेदनशील है तो उसमें ज्यादा कैफीन से चिड़चिड़ापन, उत्तेजना या स्ट्रेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Myth : कैफीन बढ़ाता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
Fact : कुछ रिसर्च में पाया गया है कि कैफीन से यूरिन में कैल्शियम की कमी हो सकती है. हालांकि, इसका ज्यादा नुकसान नहीं होता है. सीमित मात्रा में कैफीन से कैल्शियम बैंलेस या बोन्स डेंसिटी को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. कई शोध में भी इससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से इनकार किया गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget