एक्सप्लोरर

आपकी नींद दे रही हार्ट अटैक के खतरे का अलार्म, समय रहते 'जाग' जाइए, वरना...

Heart Attack : ज्यादा सोना या कम सोना, खर्राटे लेना, नींद में बार-बार जाग जाना, झपकी लेना हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. एक अमेरिकन स्टडी में इसका खुलासा हुआ है.

Heart Attack Connection With Sleep : हर इंसान के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है. नींद का सीधा संबंध आपके हार्ट से होता है. पर्याप्त नींद के लिए 7-8 घंटे काफी होते हैं. 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया और जापान के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जहां लोग सबसे कम सोते हैं.  हाल ही में राज्यसभा में सरकार ने एक आंकड़ा पेश किया, जिसमें बताया गया कि 1990 में जितने लोगों की मौत होती थी, उनमें 15 प्रतिशत तक हार्ट अटैक मौत का कारण होता था लेकिन 2016 में यह आंकड़ा बढ़कर 28% हो गया है। अमेरिका में Neurology नाम के एक मेडिकल जर्नल की स्टडी में पाया गया है कि नींद और हार्ट अटैक का भी सीधा संबंध होता है. इस स्टडी बताया गया है कि अगर नींद से जुड़े ये 5 लक्षण किसी में भी दिखाई दें तो उसे हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है. जानिए क्या कहती है स्टडी... 
 
इस वजह से आ सकता है हार्ट अटैक
 
जरूरत से ज्यादा सोना या कम सोना
अब तक ये बातें कही जाती थी कि ज्यादा सोने वालों को तनाव कम होता है, उनका हार्ट ज्यादा हेल्दी होता है. तो स्टडी कहती है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. जरूरत से ज्यादा सोना या कम सोना दोनों ही आपके लिए खतरनाक हैं. स्टडी कहती है कि अगर कोई 5 घंटे से कम सोता है तो उन्हें 7 घंटे सोने वालों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 3 गुना ज्यादा होता है. जबकि 9 घंटे से ज्यादा नींद लेने वालों को 7 घंटे की नींद लेने वालों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा दोगुना ज्यादा होता है.
स्टडी में बताया गया है कि अगर आपकी नींद बार-बार टूटती हैं, यानी आप अचानक से नींद से उठ जाते हैं और काफी-काफी देर तक नींद नहीं आती तो यह हार्ट अटैक आने का लक्षण है.

ज्यादा देर तक झपकी लेना

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो काफी झपकी लेते हैं. ज्यादा देर तक झपकी लेना भी दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं है. जिन लोगों में ऐसी स्थिति पाई जाती है, उनमें हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा रहता है.

नींद के दौरान खर्राटे लेना

नींद में अगर आपको खर्राटे  लेने की आदत है तो आपको संभल जाना चाहिए. तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. क्योंकि अमेरिकन स्टडी कहती है कि खर्राटों का सीधा संबंध आपके हार्ट से है. इससे स्ट्रोक का खतरा हो सकता है.

सोते समय सांस लेने में तकलीफ

सोते वक्त अगर सांस लेने में तकलीफ होती है या सांस में किसी तरह की समस्या हो रही है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए. जिस व्यक्ति में ये पांचों लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें सामान्य व्यक्ति की तुलना में हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा 5 गुना ज्यादा रहता है।

किस उम्र में कितनी नींद जरूरी

एक साल से छोटा बच्चा - 12 से 16 घंटे की नींद
6 से 12 साल का बच्चा - 9 से 12 घंटे की नींद
12 से 18 साल में - 8 से 10 घंटे की नींद
18 से 65 साल तक - 7 से 9 घंटे की नींद
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget